{"_id":"5ae5c6094f1c1b340a8b703b","slug":"11525007881-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात जागरूकता पर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात जागरूकता पर निकाली रैली
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना में एनएसएस स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के उपलक्ष्य पर जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर आरटीओ ऊना मोहन धीमान ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को यातायात नियमों को पाठ पढ़ाया। इसके अलावा स्कूल स्टाफ को भी इसके बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस, हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं। हेलमेट आपकी अपनी सुरक्षा के लिए है। पुलिस को दिखाने के लिए हेलमेट न पहनें।
पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है। यदि आप यातायात नियमों का पालन नहीं करते तो यह आपके लिए ही खतरनाक है। आज के समय में नौजवान सड़क हादसों में मौत का ग्रास बन रहे हैं। इसमें वाहन चालक की लापरवाही ही मुख्य कारण रहता है। यदि हम जागरूक रहेंगे तो हादसों को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल के स्वयंसेवियों ने स्कूल कैंपस से जागरूकता निकाली। इसमें नारों और तख्तियों से जन जागरूकता का संदेश दिया गया। एनएसएस अधिकारी राम कुमार ने स्वयंसेवियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। शिविर में एनसीसी एएनओ तिलक राज, ज्योति, प्रतीत, विपिन उपस्थित रहे।
विज्ञापन