{"_id":"5accec4e4f1c1b513e8b45d5","slug":"11523379278-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ पांच परिवार बीपीएल सूची से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ पांच परिवार बीपीएल सूची से बाहर
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिले की 59 ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामसभाओं की बैठक में से 32 पंचायतों में कोरम पूरा हुआ है। इस दौरान जहां 605 बीपीएल परिवारों को सूची से हटाया गया, वहीं 430 को बीपीएल सूची में जोड़ा गया है। उपायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि आठ अप्रैल को जिले के पांचों विकास खंडों की 59 ग्राम पंचायतों के लिए निर्धारित ग्राम सभा की बैठक में से 32 में कोरम पूरा हुआ है। इनमें विकास खंड अंब की सभी 13 पंचायतें, बंगाणा की 10 में से 7, गगरेट की 10 में से 8, हरोली की 11 में से तीन तथा ऊना की 15 में से केवल एक पंचायत में कोरम पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि अंब विकास खंड में बीपीएल सूची से 269 परिवारों को हटाया गया तथा 99 को जोड़ा गया, जबकि बंगाणा विकास खंड में जहां सौ अपात्रों को बीपीएल सूची से हटाया तो वहीं सौ को ही जोड़ा गया। इसी तरह विकास खंड गगरेट में 160-160 अपात्रों और पात्रों को बीपीएल सूची से हटाया और जोड़ा गया। हरोली विकास खंड में 56 परिवारों को बीपीएल सूची से हटाया गया, जबकि 51 को जोड़ा गया। ऊना विकास खंड में 20-20 परिवारों को बीपीएल सूची से हटाया और जोड़ा गया। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 90 दिवसीय बीपीएल कार्य योजना के तहत बीपीएल सूचियों से अपात्र परिवारों को हटाने और पात्र परिवारों को जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसके तहत आठ अप्रैल को जिले की 59 पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में ही 15 और 22 तारीख को शेष बची ग्राम पंचायतों में भी चरणबद्ध तरीके से ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है
इन पंचायतों में नहीं हुआ कोरम पूरा
डीसी ने बताया कि आठ अप्रैल हो आयोजित ग्राम सभा की बैठक में विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत धुंदला, करमाली तथा हटली केसरू विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत संघनेई व दियोली, हरोली विकास खंड पंजावर, बढेरा, सलोह, बढ़ेरा लोअर, पालकवाह, हीरां, बीटन, ललड़ी तथा ऊना विकास खंड की ग्राम पंचायत अजौली, बनगढ़, बहडाला, भड़ोलियां कलां, मैहतपुर, भटोली, चडतगढ़, चताड़ा, देहलां लोअर, देहलां अपर, जखेड़ा, रायपुर सहोडां, टब्बा तथा मलाहत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरम पूरा न होने वाली पंचायतों में संबंधित खंड विकास अधिकारियों की ओर से निर्धारित की जाने वाली तिथियों में कोरम पूरा करने का प्रयास कर बीपीएल सूचियों को दुरुस्त किया जाएगा।