{"_id":"5b6317634f1c1b61508b6ab4","slug":"111533220707-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम का पुतला फूंकते कांग्रेस नेता के जूते में लग गई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का पुतला फूंकते कांग्रेस नेता के जूते में लग गई आग
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान पीएम का पुतला जलाते समय एक नेता के जूते में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। राफेल डील मामले पर ऊना में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता झुलसने से बच गए। प्रदर्शन के दौरान पीएम का पुतला जलाते समय एक नेता के जूते में आग लग गई। आग से बचते समय दो अन्य कार्यकर्ताओं को भी आग की आंच लग गई। आनन फानन आग बुझाकर हादसे को टाला गया। वहीं, घटनास्थल के पास ही कई बाइक भी ऐन मौके पर आग में जलने से बचाए गए। प्रदर्शन के दौरान बेकाबू हुई आग से देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
वीरवार को जिला कांग्रेस ने राफेल विमान खरीद मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका ओर रोष रैली निकाली। इसी दौरान यह हादसा भी हो गया। पहले आग कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा के जूते में लगी और फिर दो कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गए। वहीं विरोध स्थल पर पार्क किए गए वाहन भी आग की चपेट में आते-आते बचे। उधर, भाजपा ने इस घटना व विरोध पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पलटवार किया है। राम कुमार ने कहा पहले कांग्रेस हिमाचल में इटली से आये सेब के पौधों में हुए घोटाले पर जवाब दे। इससे पूर्व कांग्रेस ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज राफेल मामले की जांच करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस ऊना ने वीरवार को जिला मुख्यालय पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ राफेल सौदा मामले पर हल्ला बोला। कांग्रेस के रोष प्रदर्शन में विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से लेकर मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाल मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में कांग्रेसी नेताओं ने डीसी ऊना राकेश प्रजापति के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस ने राफेल खरीद मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग भी उठाई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि जिस राफेल विमान को यूपीए की सरकार के समय 600 करोड़ में खरीदा जा रहा था। आज उसी विमान को 1600 करोड़ में खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र चार साल में ही एक विमान पर एक हजार करोड़ रुपये बढ़ना घोटाले की ओर संकेत करता है। धर्माणी ने कहा कि जब कांग्रेस के लोग इस मामले पर जवाब मांगते हैं तो केंद्र सरकार जवाब देने की बजाय इसे आंतरिक सुरक्षा का मामला करार दे रही है।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ऊना के ब्लॉक अध्यक्ष हजारीलाल धीमान, हरोली के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, चिंतपूर्णी के अध्यक्ष बलवान ठाकुर, गगरेट के अध्यक्ष बलवंत परमार, उर्मिला शर्मा, अजय जगोता, संजीव कुमार, मदन मोहन सैनी, रवि पराशर, ओपी धीमान, ऋतु देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।