{"_id":"5b463de84f1c1bc3248b5a8e","slug":"111531330024-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों और घरों में घुसा मूसलाधार बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों और घरों में घुसा मूसलाधार बारिश का पानी
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना/बंगाणा। जिले में सोमवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों व दुकानों में करीब दो से तीन फीट तक पानी भर गया। ऊना नगर परिषद के कई वार्डों में बरसात के पानी ने लोगों को मुसीबतों में डाले रखा।
फ्रेंड्स कॉलोनी में कई घरों में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ। फ्रेंडस कॉलोनी में निर्माणाधीन गलियों में दलदल फैल गया। जबकि बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। वहीं वार्ड नंबर एक, नौ व दस में रास्तों के हालात उफनते नालों जैसे बने रहे। लोग घरों से बाहर भी निकल पा रहे थे। लोगों की मानें तो प्रशासन को पानी निकासी के इंतजाम करने चाहिए थे। बढ़ते तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की गई।
उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बरसाती पानी घरों और दुकानों में भरा गया। बहडाला में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करने वाले मलकीयत ने बताया कि बारिश का पानी दुकान में घुस गया। करीब दो से तीन फीट दुकान में भर गया। इससे करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खराब हो गया है। वहीं, जलग्रां, डंगोली, कोटला कलां समेत जिले भर के कई स्थानों में पानी ने नुकसान किया है। बंगाणा क्षेत्र के पिपलू में बनाए गया रेन शेल्टर भी बारिश में बैठने लायक नहीं रहा है। थानाकलां- भाखड़ा सड़क का काम चला होने के कारण पानी की निकासी बंद होने से दलदल घरों तथा दुकानों में घुस गया है। महिंद्र सिंह, पप्पी शर्मा, रमेश चंद सहित अन्य लोगों के घरों, दुकानों व आटा चक्की में पानी घुस गया। स्थानीय पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने प्रदेश सरकार से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं बीहड़ू के नायब तहसीलदार धर्मपाल ने कहा कि घरों में पानी घुसने की जानकारी मिली है। हलका पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए गए हैं।