फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई राणनीति

लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई राणनीति

Sun, 29 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव को लेकर बनाई राणनीति

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
चिंतपूर्णी मंडल भाजपा की बैठक रविवार को अंब में की गई। अंब के एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रधान शाम मिन्हास ने की। बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के बागडोर संभालने के बाद सरकार की दूरदर्शी नीतियों, लोक कल्याण को समर्पित योजनाओं से देश ने केवल आर्थिक स्तर पर मजबूत हुआ है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारत की साख बढ़ी है।

मोदी की विकासोन्मुख नीतियों की वजह से भाजपा के प्रति देश में समर्थन और विश्वास में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। प्रदेश में भाजपा ने पूर्व में कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और माफियाराज को खत्म कर एक नई इबारत लिखी है। इसे आगामी लोक सभा चुनाव में और मजबूती से भारी जनमत में परिवर्तित करना है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस का वजूद खतरे में है। कभी सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग जैसा दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाकर देश की न्यायिक प्रणाली तो कभी सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेसियों को तकलीफ हो जाती है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की किसी व्यवस्था की गलत व्याख्या कर देश भर में भाजपा शासित राज्यों में दलितों के अधिकारों का हनन बताकर दलितों को गुमराह करने का असफल प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सभा में भाजपा के सबसे अधिक दलित सदस्य हैं। लोकसभा में 65 और राज्यों की विधानसभाओं में भाजपा के पिछड़े और दलित सदस्यों की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ चुनाव में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, जिला प्रभारी राम प्रकाश पटियाल, जिला महासचिव विजय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार डोगरा, मंडल महामंत्री महेश मेहता, मंडल महामंत्री जयदेव खट्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रमेश चौधरी, शंभू गोस्वामी, ग्राम पंचायत अंब की प्रधान सुलोचना राणा, जिला सचिव रजनी मनकोटिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, एडवोकेट संजीव धीमान, प्रकाश चंद, राम पाल शर्मा, संजू, केवल कृष्ण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed