फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिंतपूर्णी मंदिर गर्भ गृह के होंगे लाइव दर्शन

चिंतपूर्णी मंदिर गर्भ गृह के होंगे लाइव दर्शन

Sat, 24 Mar 2018 04:51 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर गर्भ गृह के होंगे लाइव दर्शन
चिंतपूर्णी मंदिर गर्भ गृह के होंगे लाइव दर्शन
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर गर्भ गृह के अब करो घर बैठे लाइव दर्शन
दिन में दो बार होगा मंदिर की आरती का लाइव प्रसारण, श्रद्धालुओं को होगा लाभग
मंदिर प्रशासन की अनुमति के बाद दिखेगा सीधा प्रसारण
अमन शर्मा
भरवाईं (ऊना)।
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भ गृह के दर्शन अब श्रद्धालु घर बैठे टीवी से कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने स्थानीय केबल ऑपरेटर को अनुमति दे दी है। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। मंदिर अधिकारी से अनुमति मिलने के बाद स्थानीय केबल ऑपरेटर फास्ट वे के सेटअप बॉक्स के जरिये शीघ्र ही मंदिर के गर्भ गृह का लाइव प्रसारण करवाना शुरू कर देगा। इससे देहरा से चिंतपूर्णी तक घर बैठे लोगों को टीवी से माता चिंतपूर्णी के दर्शन हो सकेंगे। इस लाइव प्रसारण में केबल ऑपरेटर सिर्फ सुबह और शाम को होने वाली आधे घंटे तक की आरती को ही दिखा पाएंगे। इसके अलावा अन्य समय में प्रसारण दिखाने की अनुमति नहीं होगी। मां वैष्णो देवी के अलावा चिंतपूर्णी ही ऐसा मंदिर ऐसा है जहां टीवी के जरिये लोगों को घर बैठे मां की पावन पिंडी के दर्शन हो पाएंगे। इससे पहले भी स्थानीय केवल ऑपरेटर के जरिये चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भ गृह का लाइव प्रसारण पिछले काफी सा जन से होता रहा है लेकिन जब से सेटअप बॉक्स से डिजिटल सिस्टम हुआ है, तब से मंदिर के लाइव दर्शनों का प्रसारण पिछले दो तीन सालों से बंद पड़ा हुआ था। सेटअप बॉक्स पर माता रानी के दर्शनों की सुविधा फिर से चालू हो जाएगी। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि स्थानीय केबल ऑपरेटर को सिर्फ आरती का लाइव प्रसारण करने की अनुमति दी गई है जो सुबह आधा घंटा और शाम को आधा घंटे के समय होगी। किसी भी प्रकार का अन्य समय में केबल ऑपरेटर मंदिर का प्रसारण नहीं करेगा। मंदिर न्यास इसे लेकर कोई भी पैसा केबल ऑपरेटर को नहीं देगा। उन्होंने बताया कि इससे श्रद्धालुओं को घर बैठे माता रानी के दर्शन हो जाया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed