{"_id":"5aad08624f1c1ba3238b5ae1","slug":"111521289314-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)।
पंचायत समिति गगरेट के सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है। शनिवार को ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष दीप कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में गगरेट पंचायत समिति के 20 में से 19 सदस्यों ने भाग लिया। पंचायत समिति के उपाध्यक्ष दीप कुमार रिक्की ने बताया कि सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मौजूदा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है।
गौरतलब है कि लगभग ढाई साल पहले हुए पंचायत समिति के चुनावों में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित आशा जीती थीं और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित दीप कुमार रिक्की चुने गए थे। पंचायत समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को मिला कर कुल सदस्यों की संख्या 20 है। इनमें से शनिवार को हुई बैठक में मौजूदा अध्यक्ष को छोड़कर सभी सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष आशा कौशल के अनुसार निजी व्यस्तता के कारण वह पहले भी अपने पद से इस्तीफा देने की बात कह चुकी हैं लेकिन भाजपा खरीद-फरोख्त पर विश्वास करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उन्हें गंदी राजनीति करनी नहीं आती। शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों ने जो प्रस्ताव पारित किया है, उसकी उन्हें सूचना है। निजी कार्य के चलते वह शनिवार को बैठक से अनुपस्थित रहीं। उन्होंने विपक्ष पर उनके खिलाफ साजिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन