फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   टटेहड़ा में महिला की चोटी कटी, दहशत

टटेहड़ा में महिला की चोटी कटी, दहशत

Thu, 24 Aug 2017 09:39 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
टटेहड़ा में महिला की चोटी कटी, दहशत
ऊना। गगरेट क्षेत्र के तहत टटेहड़ा में एक महिला की चोटी कटने से दहशत का माहौल है। महिला गोंदपुर की रहने वाली है और टटेहड़ा में अपने मायके आई हुई थी। जानकारी के अनुसार सुरजीत कौर अपने मायके आई हुई थी। इसी दौरान जब वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बरामदे में सोई हुई थी। जब वह सुबह उठी तो अपने सर के बाल काटे पाए। इस पर उसने सारे घटनाक्रम के बारे में पारिवारिक सदस्यों को बताया। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैल गई। जबकि, लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर चोटी काटने को लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई लोग इसे एक कीट द्वारा काटे जाने की बात भी कह रहे हैं लेकिन अभी तक चोटी काटने के तमाम घटनाक्रमों को लेकर रहस्य बरकरार है। उधर, एएसपी मदन कौशल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed