{"_id":"5b3622924f1c1bf46e8ba329","slug":"101530274450-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाकलां, बंगाणा में लगेगी रंगीन एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाकलां, बंगाणा में लगेगी रंगीन एक्स-रे मशीन
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां और बंगाणा में रंगीन एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। वहीं सीएचसी थानाकलां में डेंटल एक्स-रे मशीन भी लगाई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा में हैंडपंप लगाने के भी निर्देश दिए।
वीरेंद्र कंवर शुक्रवार को थानाकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा और थानाकलां की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा में 7.90 लाख और सीएचसी थानाकलां में 4.95 लाख 2018-19 के अनुमानित बजट को मंजूरी दी गई। साथ ही गत वर्ष के लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
कंवर ने संबंधित संस्थानों के अधिकारियों को रोगी कल्याण समिति में पारित प्रस्तावों पर समयानुसार अमल करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, बीएमओ थानाकलां डॉ. एनके आंगरा, अधिशासी अभियंता आरएस कालिया, पंचायत निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, जिला परिषद सदस्य इंदुबाला, विजय शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, अनीता शर्मा, तिलक राज शर्मा, अरुण कुमार सहित समिति के अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन