{"_id":"5af2dd9c4f1c1b5f098b8e49","slug":"101525865884-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में लगेंगे नौ हैंडपंप, पानी की किल्लत होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में लगेंगे नौ हैंडपंप, पानी की किल्लत होगी दूर
Updated Wed, 09 May 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में नहीं रहेगी पानी की किल्लत, लगेंगे नौ हैंडपंप
अंब में बनाए जाएंगे सार्वजनिक शौचालय, कटौहड़ कलां गोशाला का होगा विस्तार
चिंतपूर्णी में सुविधाओं को लेकर डीसी ने लिया फैसला, कैनोपी शेड भी बनेगा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना/भरवाईं।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने चिंतपूर्णी में लोगों की सुविधाओं को लेकर एसडीएम अंब सुनील वर्मा के साथ मंदिर ट्रस्ट की एक बैठक ऊना में आयोजित की। इस बैठक में मंदिर अधिकारी अवनीश शर्मा व मंदिर ट्रस्टियों के साथ आईपीएच, लोनिवि के अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कटौहड़ कलां में बनी गोशाला के विस्तार का निर्णय लिया गया। भरवाईं से शंभू बैरियर तक एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने अज्ञैर एक हाईमास्ट लाइट गगरेट शिवबाड़ी के पास लगाने का फैसला लिया। उपायुक्त ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को चिंतपूर्णी क्षेत्र में उचित जगहों पर नौ हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। इन हैंडपंपों पर ट्रस्ट 27 लाख रुपये खर्च करेगा। तलवाड़ा बाईपास पर उचित जगह पर रेन शेल्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम अंब सुनील वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इन रेन शेल्टरों पर करीब 54 लाख की राशि खर्च की जाएगी। उपायुक्त ने फैसला लिया कि अंब एसडीएम कोर्ट के नजदीक शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। कुष्ठ आश्रम ऊना के बाहर 20 लाख से फैब्रिक स्ट्रक्चर बनाने निर्णय लिया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बच्चों को पढ़ाने व रहने के लिए चिंतपूर्णी व अंब में भी एक-एक शेड बनाने जाएगा। मुबारिकपुर चौक में रोज लगने वाले जाम से निपटने के लिए नई सड़क बनाने के लिए 31 लाख रुपये ट्रस्ट खर्च करेगा। चिंतपूर्णी मंदिर लिफ्ट के सामने एक शेड बनाया जाएगा जो कैनोपी टाइप का होगा। चिंतपूर्णी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव रिकॉर्डिंग और हर गतिविधि पर नजर रख सकेगी। मंदिर परिसर में कुछ जगह पर आईपी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की मोनीटरिंग डीसी ऊना के दफ्तर के साथ होगी।