{"_id":"5a0458ee4f1c1bd7538bc478","slug":"101510234350-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर सहोड़ां में बूथ लगाने को लेकर नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर सहोड़ां में बूथ लगाने को लेकर नोंकझोंक
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)।
मतदान के दौरान वीरवार को निकटवर्ती गांव रायपुर सहोड़ां में चुनावी बूथ को मतदान केंद्र के दो 100 मीटर के भीतर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हलकी नोंकझोंक हुई। तनावपूर्ण स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दोनों सियासी दलों के समर्थकों से बातचीत करके स्थिति को बिगड़ने से रोका। सूचना मिलने पर एएसपी दिनेश वर्मा और डीएसपी कुलविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में किया।
सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस समर्थकों ने भाजपा के चुनावी बूथ को मतदान केंद्र के दो सौ मीटर के भीतर लगाए जाने की शिकायत की। इस पर कार्रवाई कर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर दोनों सियासी दलों के समर्थकों की मौजूदगी में मतदान केंद्र से बूथ की दूरी को मापा और 200 मीटर के दायरे से तुरंत हटाने के निर्देश दिए। बूथ के पीछे हटाए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा।
विज्ञापन
नगर परिषद क्षेत्र मैहतपुर-बसदेहड़ा, पंचायत चढ़तगढ़, खानपुर, भटोली, मोरबड़, बनगढ़, हंडोला, देहलां, उदयपुर समेत अनेक स्थानों पर हल्की नोंकझोंक के बाद शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। एसपी संजीव गांधी के मुताबिक जिला भर में पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद रहे और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष फोकस रहा।
विज्ञापन