फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   100% vaccination target by August 15, list of vaccination centers released

15 अगस्त तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य, टीकाकरण केंद्रों की सूची जारी

Tue, 10 Aug 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
100% vaccination target by August 15, list of vaccination centers released
ऊना। जिले में कोविड वैक्सीनेशन अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। 15 अगस्त तक कोविड वैक्सीनेशन की शतप्रतिशत पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में बुधवार 11 अगस्त को 18 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए विभिन्न स्थानों पर कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। हरोली ब्लॉक के तहत सिविल अस्पताल हरोली, रावमापा पालकवाह, पीएचसी सलोह, सीएचसी भदसाली, पीएचसी बाथड़ी, रावमापा नंगल कलां, पीएचसी बढे़ड़ा, उप स्वास्थ्य केंद्र सैंसोवाल, सीएचसी दुलैहड़, उप स्वास्थ्य केंद्र पोलियां बीत, पंचायत घर गोंदपुर बुल्ला, रावमापा नंगल खुर्द, सीएचसी कुंगड़त, रावमापा ईसपुर, आंगनवाड़ी केंद्र पुबोवाल, पंचायत घर बट पुबोवाल, उप स्वास्थ्य केंद्र छेत्रां, सीएचसी बीटन, उप स्वास्थ्य केंद्र सिंगां, उप स्वास्थ्य केंद्र बालीवाल, उप स्वास्थ्य केंद्र नंगनोली और आंगनबाड़ी लोअर पंजाबर में 18 प्लस आयु वर्ग के युवाओं का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वीरवार 12 अगस्त को सिविल स्पताल हरोली, रावमापा पालकवाह, पीएचसी सलोह, सीएचसी भदसाली, पीएचसी बाथड़ी, पंचायत घर बट खुर्द, पीएचसी बढे़ड़ा, उपस्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर, सीएचसी दुलैहड़, उपस्वास्थ्य केंद्र पोलियां बीत, पंचायत घर गोंदपुर बुल्ला, राधा स्वामी सत्संग घर ललड़ी, सीएचसी कुंगड़त, रावमापा ईसपुर, आंगनवाड़ी केंद्र पुबोवाल, पंचायत घर बट पूबोवाल, उप स्वास्थ्य केंद्र बीटन, सिंगा, बालीवाल, आंगनवाड़ी अप्पर पंजाबर, पंचायत घर अप्पर पंजाबर व उप स्वास्थ्य केंद्र पंडोगा में कोविड टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य ब्लॉक बसदेहड़ा के अंतर्गत 11 अगस्त को जीपीएस बसदेहड़ा, नाथ मंदिर चडतगढ़, एचएससी रामपुर, एचएससी बसाल, एचएससी टक्का, जीपी बसोली, जीपी बरनोह, जीपीएस रक्कड़, शिव मंदिर चताड़ा, जीएसएस संतोषगढ़, एचएससी नंगड़ां, एचएससी समूर कलां, एचएससी जलग्रां, जीपीएस मलूकपुर, एचएससी बदोली, एचएससी घंड़ावल, एचएससी कुरियाला, शिव मंदिर भडोलियां खुर्द में कोविड टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि थाना कलां ब्लॉक के तहत 11 अगस्त को एचएससी जोल, एचएससी तनोह, सीएचसी बंगाणा, पीएचसी लठियाणी, एचएससी अंबेहड़ा, एचएससी बुडवार, एचएससी परोईयां, एचएससी तलाई, एचएससी धुंदला, एचएससी चरोली, एचएससी चराड़ा व एचएससी बल्ह में कोविड 19 वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गगरेट ब्लॉक में 11 अगस्त को राधा स्वामी सत्संग घर गगरेट, जीडीसी दौलतपुर चैक, पीएचसी मरबाड़ी, रावमापा भंजाल, पीएचसी बढे़ड़ा राजपूतां, एचएससी नंगल जरियाला, एचएससी मावा कोहलां, एचएससी चलेट, एचएससी सलोह बेरी, एचएससी पिरथीपुर, एचएससी गुगलैहड़, एचएससी गोंदपुर बनेहड़ा, बीडीएम टटेहड़ा, जीपीएस ओईल, एचएससी नकड़ोह, एचएससी दियोली, एचएससी घनारी, एचएससी मावा सिंधियां, एचएससी अंबोआ और एचएससी भद्रकाली में कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि अंब ब्लॉक में 11 अगस्त को राधा स्वामी सतसंग घर अंब, जीपीएस अंदौरा, एडब्ल्यूसी गुजर बस्ती अप्पर अंदौरा, पंचायत घर बेहड़ जसवां, जीपीएस धंधड़ी, एचएससी हंबोली, एडब्ल्यूसी बडोह-त्याई, जीपीएस थहड़, पीएचसी शिवपुर, पंचायत घर नंदपुर, जीपीएस स्थोतर, एचएससी कुठियाड़ी, सीएचसी धुसाड़ा, ग्राम पंचायत कलरूही, एडब्ल्यूसी गेवट बेहड़, जीपीएस डूहल भंगवाला, एचएससी बेहड-भटेहड़ तथा ग्राम पंचायत कटोहड़ कलां में टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को राधा स्वामी सत्संग घर अंब, एचएससी लोहारा, रावमापा नेहरी, जीपीएस गंगोटी, एचएससी चोवार, पीएचसी चरूडू, जीपीएस धंधड़ी, जीपीएस किन्नू व भरवाईं, राधा स्वामी सत्संग भवन जुबेहड़ सरोई, ग्राम पंचायत घर कुठेड़ा खैरला, सीएचसी चिंतपूर्णी, एचएससी चबैग, एचएससी नलोह, एडब्ल्यूसी गुजर बस्ती अप्पर अंदौरा, एचएससी गिंडपुर मलोन, पीएचसी शिवपुर, पीएचसी चक्क सराए और पंचायत घर बेहड़ जसवां में 18 प्लस आयु वर्ग के युवाओं के लिए कोविड वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed