फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   100 posts will be filled in private company

Una News: निजी कंपनी में भरे जाएंगे 100 पद

Wed, 06 Nov 2024 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
100 posts will be filled in private company
विभिन्न पदों के लिए 11 नवंबर को होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। निजी कंपनी मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला की ओर से 100 पद भरे जाएंगे। इनमें सुरक्षा गार्ड के 80 पद और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 नवंबर को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 12 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय अंब, 13 नवंबर को उपरोजगार कार्यालय हरोली और 14 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किए जाएंगे।

अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एमबीए निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थी को 12 से 25 हजार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नंबर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918, 82218-62918 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed