फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   100 bottles of liquor and 7 boxes of beer caught in the house in Santoshgarh

संतोषगढ़ में मकान से 100 बोतलें शराब और 7 पेटियां बीयर पकड़ी

Tue, 11 May 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
100 bottles of liquor and 7 boxes of beer caught in the house in Santoshgarh
संतोषगढ़ (ऊना)। पुलिस ने संतोषगढ़ में शराब माफिया के ठिकानों पर छापा मारकर अवैध शराब और बीयर की खेप बरामद की। पुलिस की रात के समय हुई ताबड़तोड़ छापामारी से शराब माफिया में हड़कंप मचा गया। कोरोना कर्फ्यू के चलते प्रदेश सरकार ने शराब ठेके बंद कर रखे हैं। वहीं शराब माफिया शराब ठेकों से गुपचुप तरीके से शराब की खेप महंगे दामों शराब एवं बीयर बेचकर चांदी कूट रहा है।
विज्ञापन

एएसपी विनोद धीमान ने सोमवार रात पुलिस के साथ संतोषगढ़ में शराब माफिया के ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस टीम ने चारों तरफ घेराबंदी करके मकान की तलाशी ली। इस दौरान अवैध शराब पकड़ी है। छापे के दौरान पुलिस टीम संतोषगढ़ के वार्ड नंबर नौ में एक रिहायशी मकान से तीसरी मंजिल पर छिपाकर रखी सात पेटी बीयर और दो बोतलें अंग्रेजी शराब ब्लू इंपीरियल, 32 बोतल देसी शराब तथा 50 पानी की बोतलों में भरकर रखी हुई शराब की खेप पकड़ी है। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निवासी वार्ड नंबर नौ संतोषगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने संतोषगढ़ नगर के वार्ड नौ में एक मकान से 16 बोतलें अवैध देसी शराब पकड़ी है। पुलिस की टीम ने संतोषगढ़ नगर में जलशक्ति विभाग के कार्यालय के पास बैठकर रात के समय शराब पीते हुए आरोपी पकड़ा। एएसपी विनोद धीमान का कहना है पुलिस ने अवैध शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी शराब की खेप कहां से लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed