फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   10 crore approved for expansion of Maa Chintapurni temple

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट मंजूर

Sat, 31 May 2025 02:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
10 crore approved for expansion of Maa Chintapurni temple
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक में अध्यक्षता करते उपायुक्त ऊना एवं ट्रस्ट के अध्यक्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। माता चिंतपूर्णी ट्रस्ट ने मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के लिए 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को उपायुक्त ऊना एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष जतिन लाल की अध्यक्षता में हुई।
इसमें मंदिर के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और आध्यात्मिक अनुभव को समृद्ध बनाने के लिए दूरगामी निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2024–25 के बजट को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई। जबकि, वर्ष 2025–26 के बजट को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

मंदिर के सौंदर्यीकरण की परियोजना मंदिर के दीर्घकालिक एवं समग्र विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सुलभ इंटरनेशनल को 24 घंटे शौचालयों के संचालन के निर्देश दिए। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, अंब रेलवे स्टेशन पर मां चिंतपूर्णी की भव्य छवियां और डिजिटल डिस्प्ले लगाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए, ताकि यात्रियों को स्टेशन पर उतरते ही एक दिव्य अनुभूति हो। पशु कल्याण के दृष्टिगत उपायुक्त ने एसडीएम अंब को निर्देशित किया कि मुबारिकपुर से चिंतपूर्णी के बीच गोशाला के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान कर शीघ्र हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस अवसर पर एसडीएम अंब सचिन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, मंदिर अधिकारी अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed