फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una Two staff nurses suspended for drinking alcohol on duty one sent to Nalagarh and the other to Bilaspur

Himachal : डयूटी पर शराब पीने के मामले में दो स्टाफ नर्सें निलंबित, एक को नालागढ़ और दूसरी को भेजा बिलासपुर

Fri, 08 Aug 2025 08:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 08:51 PM IST
सार

Drunk Staff Nurses : हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ड्यूटी पर तैनात दो स्टाफ नर्सों की ओर से शराब पीने के मामले में दोनों को निलंबित कर बिलासपुर और नालागढ़ स्थानांतरित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Una Two staff nurses suspended for drinking alcohol on duty one sent to Nalagarh and the other to Bilaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 5 अगस्त की रात ड्यूटी पर तैनात दो स्टाफ नर्सों की ओर से शराब पीने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। दोनों नर्सों को निलंबित कर बिलासपुर और नालागढ़ स्थानांतरित किया गया है। इस दौरान उन्हें विभाग के मुख्यालय में रिपोर्ट करना होगा। विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को भी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार घटना के बाद स्वास्थ्य निदेशालय ने अस्पताल प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की थी। प्रशिक्षण के लिए आई कुछ छात्राओं ने भी अपने संस्थान में शिकायत दर्ज कराते हुए रात के समय अस्पताल में होने वाली इस तरह की गतिविधियों पर रोष व्यक्त किया। इस मामले के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विभाग के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। बताया गया कि घटना के समय एक नर्स सर्जिकल वार्ड में और दूसरी मेडिकल वार्ड में शराब के नशे में थीं। वार्ड में हंगामा हुआ और एक बाहरी व्यक्ति के साथ शराब पीने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन


ऊना अस्पताल में शराब पीने के मामले में दो स्टाफ नर्स को निलंबित किया गया है। अस्पताल प्रबंधन को भी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. गोपाल बेरी, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Una News: हिमाचल प्रदेश के ऊना अस्पताल में शराब पीकर पहुंचीं दो महिला नर्स, रात को हंगामा, अगले दिन समझौता

अस्पताल परिसर में शराबकांड शर्मशार : देहल
भाजयुमो ऊना मंडल अध्यक्ष रूपिंदर सिंह देहल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दावों के विपरीत प्रदेश में व्यवस्था चरमराई है और ऊना को हाशिए पर धकेल दिया गया है। मंडल बैठक में उन्होंने कहा कि माफिया राज और नशे का कारोबार कांग्रेस शासन में बढ़ा है। अब अस्पतालों में भी कर्मचारी ड्यूटी के समय शराब पी रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेता कार्रवाई रोकने के लिए प्रशासन पर दबाव डालते हैं। देहल ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की अनदेखी और प्रशासन की निष्क्रियता ऊना को शर्मसार कर रही है। बढ़ती हत्याएं, चोरी, अवैध खनन और सरकारी संस्थानों में गलत गतिविधियों के लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया, जो इनको संरक्षण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed