{"_id":"688795a46799a719ef0f48b9","slug":"una-gaggi-murder-case-police-raid-in-badhera-and-sanoli-50-people-questioned-one-youth-taken-into-custody-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Firing Case : बढेड़ा और सनोली में पुलिस की रेड, 50 लोगों से पूछताछ; एक युवक हिरासत में लिया; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Firing Case : बढेड़ा और सनोली में पुलिस की रेड, 50 लोगों से पूछताछ; एक युवक हिरासत में लिया; जानें
Mon, 28 Jul 2025 08:52 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 28 Jul 2025 08:52 PM IST
सार
Una Gaggi Murder Case : जिला ऊना में राकेश उर्फ गग्गी की हत्या मामले में पुलिस द्वारा सोमवार को करीब 50 संदिग्ध लोगों को जांच में शामिल किया गया। सूत्रों की मानें तो सनोली मजारा के एक युवक को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में भी लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बसाल गोलीकांड केस में वारदात स्थल पर स्थानीय लोगों ने बातचीत करती पुलिस की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राकेश उर्फ गग्गी की हत्या मामले में सदर पुलिस ने हरोली और ऊना के कई इलाकों में रेड की। सोमवार को करीब 50 संदिग्ध लोगों को जांच में शामिल किया गया। हरोली के बढेड़ा और ऊना के सनोली मजारा में भी पुलिस की टीमों ने दबिश दी। सूत्रों की मानें तो सनोली मजारा के एक युवक को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में भी लिया। उससे कड़ी पूछताछ की गई। वहीं वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी सीसीटीवी के जरिये ट्रैक किया गया। बताया जा रहा है कि हरोली के बढेड़ा तक बाइक सीसीटीवी के जरिये ट्रैक हुई। उसके बाद बाइक किसी कैमरे में नजर नहीं आई।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो हत्याकांड में संदिग्ध युवक के गुट के साथ गग्गी की पहले भी मारपीट हो चुकी थी। गग्गी एक वाइन कॉन्ट्रेक्टर के पास कार्यरत था, जिस युवक पर शक जाहिर किया गया, वह भी उसी कार्य में अन्य कॉन्ट्रेक्टर के पास कार्यरत है। दोनों गुटों में किसी बात को लेकर विवाद रहता आया है। ऐसे में उस युवक पर शक जताया जा रहा है। पुलिस ने उस युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया और उससे इस हत्याकांड और दोनों की आपसी दुश्मनी को लेकर विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। सोमवार शाम को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद गग्गी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि जिन लोगों पर शक है, उनसे पूछताछ की गई है। कुछ को हिरासत में भी लिया गया। यह हत्या गैंगवार का नतीजा है या अन्य कारण रहे, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन