फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una Firing Case Babbi Rana gang message on social media himachal firing incident

Una Firing Case : बब्बी राणा गैंग ने दी अब चेतावनी, जायज-नाजायज कोई नहीं छोड़ेंगे; सोशल मीडिया पर डाले संदेश

Mon, 28 Jul 2025 08:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Jul 2025 08:06 PM IST
सार

जिला ऊना के बसाल में रविवार को राकेश उर्फ गग्गी की हत्या किए जाने के मामले में दो गैंगों ने जिम्मेदारी ली है। वहीं, गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Una Firing Case Babbi Rana gang message on social media himachal firing incident
घटनास्थल पर गोली का कवर/पुलिस अधीक्षक अमित यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पड़ोसी राज्य पंजाब की तरह ऊना में गैंगवार कल्चर बढ़ता जा रहा है। बसाल में रविवार को राकेश उर्फ गग्गी की हत्या किए जाने के मामले में पहले वेंकट गर्ग गैंग ने वारदात की जिम्मेदारी ली, अब सोशल मीडिया पर बब्बी राणा गैंग और बचित्र गैंग की ओर से बदला लेने की चेतावनी दी गई है। सोशल मीडिया पर बब्बी राणा नाम की आईडी के साझा किए गए संदेश में लिखा कि हमारे भाई गग्गी का कत्ल धोखे से किया गया। अब वारदात को अंजाम देने वाले भी तैयार रहें, जायज और नाजायज तुम्हारा कोई नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


संदेश में लिखा गया है कि हमें कोई भी मिला, उसे मार देंगे। गग्गी को मारकर तुम लोग शेर बन गए। इससे पहले भी हमारे एक साथी का कत्ल धोखे से किया गया। अब जो भी हत्याएं होंगी, उनकी जिम्मेदारी वारदात को अंजाम देने वालों की होगी। संदेश में लिखा गया कि वारदात करने वाले अपनी फोटो भी डाल देते, कोई बेकसूर व्यक्ति हमारे हाथों न मारा जाए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेना और उसके बाद बदला लेने का संदेश साझा करने वाले संदेशों की तकनीकी जांच होगी। मात्र संदेश साझा करने से हत्या करने वालों की पुष्टि नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वारदात के बाद आरोपियों के पंजाब की ओर फरार होने की आशंका है। आरोपियों की आखिरी मूवमेंट मैहतपुर के आसपास पाई गई। सोमवार देर शाम तक पुलिस अधीक्षक अमित यादव के दिशा निर्देशों में जिलेभर की पुलिस विभिन्न गतिविधियों में तैनात रही लेकिन वारदात के 24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन

गग्गी के खिलाफ भी कई मामले दर्ज
गोलीकांड का शिकार हुए राकेश उर्फ गग्गी के खिलाफ भी कई मामलों में केस दर्ज हैं। खासकर मारपीट के कई मामलों में गग्गी का नाम सामने आया। इसके अलावा बसाल में कार जलाने में भी भूमिका सामने आई। कुल मिलाकर पुलिस के पास राकेश उर्फ गग्गी कई मामलों में नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed