फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Ranji matches live on TV in Dharamshala entry to stadium free match between Himachal and Rajasthan

Dharamshala: धर्मशाला में दो रणजी मैच टीवी पर लाइव, स्टेडियम में एंट्री फ्री, हिमाचल-राजस्थान के बीच मैच

Tue, 15 Oct 2024 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 06:04 PM IST
सार

धर्मशाला में 18 से 21 अक्तूबर को हिमाचल और राजस्थान के बीच रणजी के एलीट ग्रुप बीच का मुकाबला होगा। जबकि धर्मशाला में अगला मैच नवंबर में 13 से 16 को होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रणजी के प्रस्तावित दो मैचों का दर्शक टीवी पर लाइव भी देख सकेंगे। 

विज्ञापन
Two Ranji matches live on TV in Dharamshala entry to stadium free match between Himachal and Rajasthan
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रणजी के प्रस्तावित दो मैचों का दर्शक टीवी पर लाइव भी देख सकेंगे। बीसीसीआई की ओर धर्मशाला में होने वाले दोनों मैच का बीसीसीआई और जियो टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई की ब्रॉडकास्टर टीम भी बुधवार को धर्मशाला पहुंच जाएगी। एचपीसीए की ओर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला में 18 से 21 अक्तूबर को हिमाचल और राजस्थान के बीच रणजी के एलीट ग्रुप बीच का मुकाबला होगा। जबकि धर्मशाला में अगला मैच नवंबर में 13 से 16 को होगा। मैच के दिन सुबह 9:00 बजे से शाम को खेल खत्म होने तक इसका प्रसारण किया जाएगा। इससे पहले धर्मशाला में एक ही मैच का लाइव प्रसारण किया जाता था, लेकिन इस बार देश क्रिकेट प्रेमी टीवी पर रणजी मैचों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इसके अलावा मैच के दिन स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इनसे स्टेडियम में एंट्री शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्टेडियम में निशुल्क एंट्री की सुविधा केवल रणजी मैचों के दौरान ही मिलेगी।
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला में होने वाले दो रणजी मैचों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। बीसीसीआई की ओर इन मैचों को बीसीसीआई टीवी और जियो टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। 18 से 21 अक्तूबर को होने वाले हिमाचल और राजस्थान के बीच मैच के लिए ब्राॅडकास्टर टीम बुधवार शाम तक धर्मशाला पहुंचकर तैयारियां शुरू कर देगी। 13 से 16 नवंबर को हिमाचल और पुडुचेरी के बीच होने वाले मुकाबले का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रणजी मैच के दिन स्टेडियम में दर्शकों और पर्यटकों की एंट्री निशुल्क रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed