फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transport Corporation bus caught fire on

परिवहन निगम की चलती बस में आग

Mon, 09 Dec 2013 12:44 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Dec 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation bus caught fire on
शहर से दो किमी दूर पाटबंगला में  हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस में शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बस के अंदर लपटें उठती देख सवारियां सामान छोड़कर भाग निकलीं। सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

परिवहन निगम की यह बस रामपुर से मुनिश रूट पर जा रही थी। रविवार दोपहर बाद करीब 3:35 बजे बस जब लवी मेला मैदान जाने वाली सड़क की चढ़ाई चढ़ रही थी, तो अंदर अचानक आग भड़क उठी।
बोनट के साथ ही आग लगने पर भीतर सवारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपना सामान छोड़कर दरवाजे से बाहर दौड़ पड़े।
चालक भी ब्रेक लगाकर सुरक्षित बाहर निकल गए । अग्निशमन दस्ता कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया।
बस पूरी तरह जलने से बच गई, अगले हिस्से को खासा नुकसान हुआ है। हालांकि, चालक-परिचालक  समेत बस में सवार डेढ़ दर्जन सवारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। मैकेनिकल जांच करवाई जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण पता चल पाएगा।  चालक-परिचालक समेत सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुर बचन सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed