फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three accused arrested in Bumber Thakur firing case posted this video on Insta on January 24

Bumber Thakur: बंबर ठाकुर गोलीकांड मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो शूटरों की इंस्टाग्राम रील भी वायरल

Sun, 16 Mar 2025 01:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 01:46 PM IST
सार

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Three accused arrested in Bumber Thakur firing case posted this video on Insta on January 24
आरोपी/फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पूर्व विधायक पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने हिरासत में लिए पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई है। मंजीत नड्डा और रोहित राणा पर रेकी करवाने का आरोप है। वहीं, दो आरोपी शूटरों की एक इंस्टा वीडियो भी वायरल हो रही है जिस पर पंजाबी गाना लगा है। ये आरोपी हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव के बताए जा रहे हैं। इन्हीं ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस की टीमें इन शूटरों की ढूंढने में जुटी हैं। दोनों पहलवान बताए जा रहे हैं। वहीं, हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। जिसमें वे आते और जाते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर होली के दिन शुक्रवार को उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर चार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियां बरसाईं। 22 से 24 राउंड फायर हुए। इसमें एक गोली बंबर और दो गोलियां उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ को लगीं। बंबर की बायीं टांग में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और पीएसओ को एम्स बिलासपुर में भर्ती किया, जहां उनको लगीं दो गोलियां निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को मंडी जिले के चक्कर से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि वहीं से एक पिस्तौल बरामद हुआ है। गाड़ी चालक समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मंत्री हर्षवर्धन चौहान और विक्रमादित्य सिंह आईजीएमसी में बंबर का हाल जानने पहुंचे।

हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब दोपहर बाद 3:00 बजे बंबर बिलासपुर शहर के वीआईपी चंगर सेक्टर स्थित अपनी पत्नी के सरकारी आवास पर लोगों से मिल रहे थे। जैसे ही गोलियां चलीं बंबर साथ ही खड़ी इनोवा गाड़ी के पीछे छिप गए। अन्य लोग भी इधर-उधर खड़ी गाड़ियों के पीछे छिपने लगे। इस बीच हमलावर अंधाधुंध गोलियां बरसाते रहे। सुरक्षाकर्मी ने भी अपने पिस्तौल से जवाबी फायर किया। इसके बाद हमलावर भाग गए। एक गोली बंबर की टांग पर लगी है। दो गोलियां बिलासपुर के पुलिसकर्मी संजीव कुमार को लगी हैं। एक गोली पेट के पास लगी है, जिससे छोटी आंत को नुकसान हुआ है। दूसरी गोली टांग में लगी है।

छर्रे लगने से मौके पर मौजूद विशाल चंदेल निवासी लखनपुर बिलासपुर भी घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। बंबर ने एम्स में इलाज करवाने से मना किया, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी रेफर किया। बंबर की सुरक्षा में आईजीएमसी में 10 से 12 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

हमलावरों को पल-पल की जानकारी दे रहे थे कुछ लोग
पुलिस जांच में पता चला है कि हमला करने से पहले पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के आवास पर और आसपास कुछ ऐसे लोग भी थे, जो हमलावरों को पल-पल की जानकारी दे रहे थे। यही कारण रहा कि जब बंबर घर के आंगन में थे तो हमलावरों ने आकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रदेश पुलिस हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। जल्द ही कई लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर आठ सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर ढाबों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। एक टीम मंडी के लिए भी रवाना हुई है। वहीं, होली के दिन जिस तरह से बंबर पर हमला हुआ, उससे जाहिर है कि पहले से ही पूरी योजना बनाई गई थी। उनके आवास पर लोग भी कम थे। हमले के समय बंबर के साथ एक पुलिसकर्मी था।  बंबर के बेटे के अनुसार एक सुरक्षाकर्मी होली के दिन छुट्टी पर था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed