{"_id":"68403ae67dca86f41407dfae","slug":"there-is-a-complete-ban-on-the-transfer-of-teachers-in-himachal-schools-and-colleges-from-june-5-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पांच जून से शिक्षकों के तबादलों पर रोक, जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पांच जून से शिक्षकों के तबादलों पर रोक, जानें विस्तार से
Wed, 04 Jun 2025 05:54 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:54 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में 5 जून से शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में स्कूल और कॉलेज शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। वीरवार से शिक्षकों के तबादले नहीं होंगे और 31 मार्च 2026 तक रोक रहेगी। शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
पिछले साल राज्य सरकार ने फैसला लिया था कि साल भर शिक्षकों के तबादले नहीं होंगे। इसी कड़ी में अब पांच जून से तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। तबादलों के लिए विभाग के पास करीब 18 हजार आवेदन आए थे। मंत्रियों और विधायकों के डीओ नोट के साथ आवेदन स्कूल शिक्षा निदेशालय पहुंचे थे। अब तक करीब आठ हजार तबादलों के आदेश जारी हो चुके हैं। शेष आवेदनों पर अब गौर नहीं होगा। तबादलों पर रोक लगने के बाद अब स्कूलों से सरप्लस शिक्षकों को स्थानांतरित किया जाएगा। तबादला प्रक्रिया चलने के चलते युक्तिकरण का काम ठप पड़ गया था। अब विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से ही शिक्षकों की स्कूलों में नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण कार्य के सुचारु संचालन के दृष्टिगत राज्य सरकार ने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षण स्टाफ के स्थानांतरण पर 5 जून से पूर्ण प्रतिबंध लगाने के फैसला लिया है। यह निर्णय वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 की समाप्ति तक जारी रहेगा।
विज्ञापन