Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tempo Traveller meets with an accident; eight children, including a teacher, injured, group had arrived from

कोकसर में सड़क हादसा: खाई में गिराटेंपो ट्रैवलर, इंदौर से घूमने पहुंचे शिक्षक समेत आठ बच्चे घायल, देखें वीडियो

Mon, 02 Nov 2026 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 06:08 PM IST
सार

हादसे में एक शिक्षक सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। हादसे के दाैरान वाहन में मध्य प्रदेश के इंदौर से घूमने आए 11 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक और चालक सवार थे। 

विज्ञापन
Tempo Traveller meets with an accident; eight children, including a teacher, injured, group had arrived from
टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले में मनाली-काजा सड़क पर कोकसर के समीप सोमवार दोपहर दो बजे एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में एक शिक्षक और सात बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वाहन में मध्य प्रदेश के इंदौर से घूमने आए 11 स्कूली बच्चे, एक शिक्षक और चालक सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर (एचपी-01के-9878) मनाली से रोहतांग दर्रा होते हुए कोकसर से अटल टनल की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

Trending Videos

सड़क से करीब 15 मीटर नीचे खाई में गिरा
जैसे ही वाहन गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप पहुंचा तो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन सड़क से करीब 15 मीटर नीचे खाई में गिरा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस चेक पोस्ट कोकसर की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। हादसे में घायल शिक्षक और सात बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को मनाली अस्पताल और अन्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि घायलों के मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिए गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

खनेर गांव में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची निगम की बस
उधर, जलोड़ी दर्रा और शुश होकर चलने वाली कुल्लू-आनी वाया शुश एचआरटीसी बस खनेर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बस का अगला टायर अचानक सड़क से बाहर निकल गया और बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे के आसपास बस खनेर गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकला तो चालक ने बस को रोक दिया। स्थिति को देखते हुए बस में सवार छह से आठ सवारियां बाहर निकलीं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। बाद में बस को सड़क पर निकालने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई। काफी प्रयास करने के बाद सफलता नहीं मिली। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी दिवान सिंह ने कहा कि बस के फंसने से सवारियां छोटी गाड़ियों में अपने गंतव्य के लिए निकल गई थीं। एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू से आनी वाया शुश बस का अगला टायर खनेर गांव के पास सड़क से बाहर निकलने से बस फंस गई है। बस निकालने का प्रयास किए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले के कोकसर क्षेत्र में गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed