फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teachers Day 2025 Story of JBT teacher Jeevan Bala Himachal Pradesh

Teachers Day 2025: ऐसा माहौल बनाया, निजी स्कूल छोड़ सरकारी में पहुंच बच्चे; कहानी जेबीटी शिक्षिका जीवन बाला की

Fri, 05 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Sep 2025 01:00 AM IST
सार

Teachers Day 2025 : केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मैहला में तैनात जेबीटी शिक्षिका जीवन बाला जिन्होंने सरकारी स्कूल में ऐसे माहौल बनाया कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश एक साथ दिलवाया।

विज्ञापन
Teachers Day 2025 Story of JBT teacher Jeevan Bala Himachal Pradesh
केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मैहला में तैनात जेबीटी शिक्षिका जीवन बाला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सरकारी स्कूल में पहुंची जेबीटी शिक्षिका ने पढ़ाई का ऐसा माहौल बना दिया कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 12 बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश एक साथ दिलवाया। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मैहला में तैनात जेबीटी शिक्षिका जीवन बाला की बात हो रही है। शिक्षिका ने जहां स्कूल के एनरोलमेंट बढ़ाने में अपना योगदान दिया तो वहीं, दूसरी तरफ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं में भी अपने स्कूल के बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की। मिडल मेरिट स्वर्ण जयंती योजना के तहत एक साथ मैहला स्कूल के चार बच्चों ने परीक्षा पास की और तीन साल के लिए स्कॉलरशिप के हकदार बने। बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया और जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिताओं में पहला और दूसरा स्थान हासिल करवाया। सितंबर 2019 में मैहला स्कूल में बतौर जेबीटी अध्यापक ज्वाइन करने वाली शिक्षिका जीवन बाला ने बताया कि स्कूल में एनरोलमेंट कम थी। स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों से सहयोग से संख्या बढ़ाने में कामयाबी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed