फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tea will be available for 45 rupees and paratha will be available for 75 rupees in Shrikhand Yatra

Shrikhand Yatra: श्रीखंड यात्रा में 45 रुपये में चाय, 75 रुपये तक मिलेगा परांठा; खाने-पीने और रहने के रेट तय

Mon, 30 Jun 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Jun 2025 01:00 AM IST
सार

श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमंड ने खाने-पीने और ठहरने की दरें तय कर दी हैं। वहीं, ट्रस्ट और प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और लूटखसोट रोकने के लिए लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Tea will be available for 45 rupees and paratha will be available for 75 rupees in Shrikhand Yatra
श्रीखंड महादेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कठिनतम धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट निरमंड ने खाने-पीने और ठहरने की दरें तय कर दी हैं। यात्रा के पड़ावों के अनुसार चाय 15 से 45 रुपये तक और परांठा 35 से 75 रुपये में मिलेगा। यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि ट्रस्ट और प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और लूटखसोट रोकने के लिए लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय दरों से अधिक पैसा वसूलने वाले व्यवसायियों पर नजर रखी जाएगी और दोषी पाए जाने पर जुर्माना व सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह यात्रा 10 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन

यात्रा के पड़ावों पर तय रेट क्रमशः इस तरह रहेंगी। मैगी : 75, 70, 65, 55, 45 और 35 रुपये प्रति पैकेट। चाय : 45, 40, 35, 25, 20 और 15 रुपये प्रति कप। पड़ाव के अनुसार परांठा : 75, 70, 65, 55, 45 और 35 रुपये। नाश्ता : 180, 170, 150, 130, 100 और 75 रुपये प्रति यात्री पड़ाव।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने की दरें
पार्वती बाग में 290 रुपये प्रति यात्री, भीम डवारी में 270 रुपये, काली घाटी एवं कुनशा में 230 रुपये, थाचडू में 200 रुपये, बराटीनाला में 130 रुपये, बेस कैंप सिंहगाड में 110 रुपये होंगे। इसके अलावा बिस्तर की दरें पार्वती बाग में 320 रुपये प्रति यात्री, भीम डवारी में 300 रुपये, काली घाटी और कुनशा में 250 रुपये, थाचडू में 210 रुपये, बराटीनाला में 150 रुपये, बेस कैंप सिंहगाड में 110 रुपये प्रति यात्री। उधर, एसडीएम ने कहा कि यात्रियों को उचित सुविधा और तय रेट पर भोजन व ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील की कि तय दरों का पालन करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed