{"_id":"827da5f4-c494-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"suspected-chinese-not-link-of-spying","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध चीनी से नहीं मिला जासूसी का लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध चीनी से नहीं मिला जासूसी का लिंक
धर्मशाला/ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी और पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो में काम कर चुके संदिग्ध तिब्बती मूल के पेंपा छेरिंग से फिलहाल पुलिस कुछ खास नहीं उगलवा सकी है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस को उसका चीन के लिए जासूसी का कोई लिंक भी फिलहाल नहीं मिल पाया है। देश की कई खुफिया एजेंसियां भी अपने स्तर पर पूछताछ व जांच कर रही हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह इंटेरोगेशन अभी दो दिन और चल सकती है। पुलिस फर्जी पहचान पत्रों की जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस ने दिल्ली संपर्क साधा है। संदिग्ध के पास मौजूद आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र चांदनी चौक दिल्ली के पते पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मैकलोडगंज स्थित निर्वासित तिब्बत सरकार के केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने उक्त व्यक्ति पर धर्मगुरु दलाईलामा की जासूसी का शक जाहिर करते हुए स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इस आधार पर पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
लांकि आरोपी ने पूछताछ के दौरान पीएलए व पीसीबी में काम करने की बात स्वीकारी है। एडिशनल एसपी कांगड़ा मोहित चावला ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से फिलहाल चीन के लिए जासूसी संबंधी बात का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस उसके द्वारा बनाए गए फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच कर रही है।