{"_id":"f5344ee9dfd12d713c097d330cc712eb","slug":"sugar-festival-quota-will-not-get-cheaper-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिवल सीजन: इस बार कोटे की चीनी भी लगेगी 'कड़वी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस्टिवल सीजन: इस बार कोटे की चीनी भी लगेगी 'कड़वी'
अमर उजाला. शिमला
Updated Fri, 13 Sep 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर इस बार चीनी का फेस्टिवल कोटा सस्ती दरों पर नहीं मिलेगा। डिपो में अतिरिक्त कोटे की चीनी 13.50 रुपये के बजाए 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी।
विज्ञापन
कोटे के नाम पर सरकार चीनी को देगी, लेकिन वो सस्ती नहीं होगी। सरकार का दावा है कि बिना नफे नुकसान के चीनी का अतिरिक्त कोटा बाजार से कम दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। फेस्टिवल कोटा कितना होगा, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले त्यौहार पर सरकार सामान्य कोटे की दर पर चीनी का अतिरिक्त कोटा उपलब्ध करवाती थी। 122 करोड़ घाटे से जूझ रहे खाद्य आपूर्ति निगम ने यह नया रास्ता निकाला है।
विज्ञापन
हिमाचल में दिवाली से पूर्व फेस्टिवल कोटे में अतिरिक्त चीनी दी जाती रही है। यह सामान्य कोटे की तरह 13.50 रुपये की दर से ही मिलती थी। खुले बाजार में लोगों को 38 से लेकर 40 रुपये तक चीनी मिल रही है।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम की हालत को देखते हुए फेस्टिवल कोटे के लिए नई योजना बनाई जा रही है।
अतिरिक्त कोटा भले ही पीडीएस के रेट पर नहीं दी जाएगी, पर यह बाजार से कम दर पर होगी। लोगों को नो प्रोफिट नो लॉस के आधार पर चीनी देंगे। आम लोगों के अलावा व्यवसायियों को भी इसी रेट पर चीनी दी जाएगी।