फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports News Urvashi Thapa will represent the country in the Master Veteran Badminton Competition

Sports News: मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी उर्वशी थापा

Wed, 27 Aug 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 27 Aug 2025 01:00 AM IST
सार

धर्मशाला की उर्वशी थापा अंतरराष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कांगड़ा से लगभग नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उन प्रतिभागियों में से जिला कांगड़ा की उर्वशी ने 50 आयु वर्ग में दो सिल्वर मेडल जीते। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sports News Urvashi Thapa will represent the country in the Master Veteran Badminton Competition
उर्वशी थापा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांगड़ा के धर्मशाला की उर्वशी थापा देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 7 से 14 सितंबर तक थाईलैंड में होगी। उर्वशी प्रदेश से इकलौती खिलाड़ी हैं, जिन्होंने गोवा में 16 से 23 मार्च तक चली राष्ट्रीय वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कांगड़ा से लगभग नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उन प्रतिभागियों में से जिला कांगड़ा की उर्वशी ने 50 आयु वर्ग में दो सिल्वर मेडल जीते। इसके बाद उनका चयन थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ था। लगातार छह वर्षों से उर्वशी भारत का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर रही हैं। कांगड़ा बैडमिंटन संघ के सचिव विलास हंस ने कहा कि उर्वशी थापा ने अपने बेहतर खेल के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पाया है। प्रदेश को गर्व है कि उर्वशी थापा थाईलैंड में भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन


उर्वशी ने कहा कि थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता में इस बार देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगीं। पहली बार उर्वशी ने जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। वहीं, 2021 में वह भारत का नेतृत्व स्पेन में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुकी हैं, जबकि 2022 में जापान में खेेेलने गईं। 2024 में ऑल इंग्लैंड मास्टर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भारत का नेतृत्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कबड्डी खिलाड़ी शालिनी ठाकुर को मिलेगा सम्मान
सामाजिक समरसता विकास मंच 7 सितंबर को कबड्डी खिलाड़ी शालिनी ठाकुर को सम्मानित करेगा। ग्राम पंचायत दीदग के जेलग निवासी शालिनी ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर और नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में का खिताब अपने नाम किया था। पूर्व बीडीसी सदस्य यशपाल चौहान, पूर्व वार्ड सदस्य अरुण चौहान, कपिल मोहन, रघुवीर, रोहित, अमित बलबीर, कुशल, रघुवीर, नीरज, अनिल व विक्रम ने शालिनी ठाकुर को सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed