फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports News Himachal won four gold two silver and bronze medals in ice skating

Sports News: आइस स्केटिंग में हिमाचल ने चार स्वर्ण, दो-दो रजत और कांस्य पदक जीते

Tue, 01 Jul 2025 07:59 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 07:59 PM IST
सार

हिमाचल की टीम ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्र स्तरीय 20वीं आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य झटके हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Sports News Himachal won four gold two silver and bronze medals in ice skating
हिमाचल की टीम देहरादून में झटके तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्र स्तरीय 20वीं आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल के खिलाड़ियों ने सुविधाओं के अभाव के चलते इस कारनामे को अंजाम दिया। भारत में केवल देहरादून में ही देश का एकमात्र इंडोर आइस स्केटिंग रिंक है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 जून तक देहरादून में हुआ, जिसमें सात साल से ऊपर की 23 लड़कियों और 31 लड़कों ने भाग लिया। फिगर स्केटिंग में पुरुष वर्ग में शिमला के अमय सूद ने स्वर्ण पदक, महिला वर्ग में अमर्या सूद, सोविनिया, अब्रिशा ने स्वर्ण पदक, वृंदा चौधरी, पावनी कुठियाला ने रजत पदक और सावनी डोगर, वंशिका ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस सफलता के लिए आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार और खेल विभाग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उत्तराखंड के मुख्य खेल सचिव अमित सिन्हा और भारतीय आइस स्केटिंग संघ के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दल के 42 खिलाड़ियों में से 11 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफलता हासिल की। आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रोशन लाल और उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में होने वाले खेलों में हरसंभव योगदान देने का भरोसा दिया। चयनित खिलाड़ी 20 अगस्त से देहरादून में होने वाली एशियन आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। शिमला के तारा हॉल स्कूल की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला के विवेक बने जूनियर भारतीय जूडो टीम के मुख्य कोच
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की तहसील जुब्बल के गांव जाखोड़ के रहने वाले विवेक ठाकुर को जूनियर भारतीय जूडो टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आगामी एशियन जूडो कप 2025 के लिए की गई है। यह प्रतियाेगिता 13 से 17 जुलाई 2025 के बीच ताइपेई, ताइवान में आयोजित होगी। विवेक ठाकुर वर्तमान में स्पोर्ट्स काउंसिल चंडीगढ़ में जूडो कोच के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2023 से लगातार टीम इंडिया के साथ बतौर कोच जुड़े हुए हैं। विवेक के पिता बलबीर सिंह ठाकुर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। माता संतोष ठाकुर गृहिणी हैं। पत्नी रंजना राणा पूर्व अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय जूडो चैंपियन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed