फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   soldiers played brother role in martyr ashish kumar sister wedding sirmour himachal

हिमाचल प्रदेश: बलिदानी की बहन को विदा करने अरुणाचल से पहुंचे सेना के जवान, तोहफे के तौर पर एफडी दी; जानें

Fri, 03 Oct 2025 08:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नघेता (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नघेता (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 03 Oct 2025 08:39 PM IST
सार

Martyr Ashish Kumar Sister Wedding Sirmour: सिरमौर जिले के आंजभोज के भरली गांव के शहीद आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) के विवाह में सेना के जवानों ने भाई की कमी महसूस नहीं होने दी। बहन को भाई की कमी न खले, इसलिए अरुणाचल से बलिदानी की बटालियन के जवान रस्में निभाने यहां पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
soldiers played brother  role in martyr ashish kumar sister wedding sirmour himachal
भरली गांव में देश सेवा में बलिदान हुए वीर जवान आशीष कुमार की बहन की शादी में रस्में अदा करते सैनिक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सिरमौर जिले के आंजभोज क्षेत्र के भरली गांव में बलिदानी आशीष कुमार की बहन आराधना (पूजा) की शादी में खुशियों के रंग भरने भारतीय सेना के जवान पहुंचे। बहन को भाई की कमी न खले, इसलिए अरुणाचल से बलिदानी की बटालियन के जवान रस्में निभाने यहां पहुंचे। जवान भारतीय सेना की वर्दी में आशीष की बहन को चुनरी के नीचे वरमाला के लिए स्टेज तक लाए। यह दृश्य देख हर किसी की आंख नम हो गई। लोग भावुक होकर सैनिकों को निहारते रहे। उधर, पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र के पूर्व सैनिक भी शादी में शामिल हुए। हिमाचल में ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला।

विज्ञापन

इस अवसर पर पूरे गर्व के साथ रेजिमेंट से आए सैनिकों ने बहन को बैंक में सावधि जमा (एफडी) के रूप में प्रशंसा बलिदानी की प्रति व भूतपूर्व सैनिक संगठन ने शगुन और स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अप्रत्याशित सम्मान पर दुल्हन ने नम आंखों से सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में सैनिकों-भूतपूर्व सैनिकों ने बहन को उनके ससुराल तक छोड़कर भाई की पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। ग्रेनेडियर रेजिमेंट के जवानों और भूतपूर्व सैनिक संगठन ने अपने कार्यों से यह पुष्टि की कि उनका भाईचारा शाश्वत है। जीवन में भी और उसके बाद भी। शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची देशभक्ति है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

2024 को भरली गांव के आशीष ने पाई थी शहादत
19 ग्रेनेडियर बटालियन के आशीष कुमार अरुणाचल प्रदेश में सेवारत थे। 27 अगस्त 2024 को ऑपरेशन अलर्ट के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए और वीरता का परिचय देते हुए देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।शादी समारोह में शहीद आशीष की रेजिमेंट से कमान अधिकारी एवं साथियों का संदेश और सम्मान लेकर पधारे हवलदार राकेश कुमार, नायक रामपाल सिंह, नायक मनीष कुमार, ग्रेनेडियर अभिषेक, ग्रेनेडियर आयुष कुमार और क्षेत्र से सेना में सेवारत मेजर अनूप तोमर, पैराट्रूपर नदिश कुमार एवं अन्य साथियों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, सचिव ओमप्रकाश चौहान, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सलाहकार हाकम सिंह व सुरेश कुमार देवा और नेत्र सिंह, मामराज सिंह पृथ्वी सिंह, दिनेश कुमार, नेत्र सिंह, नरेंद्र ठुंडू, देवेंद्र नेगी, सोहन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed