फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Youth of district Chamba died in a road accident, another injured

Solan News: सड़क हादसे में जिला चंबा के युवक की मौत एक अन्य घायल

Sat, 04 Feb 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Youth of district Chamba died in a road accident, another injured
परवाणू में दुर्घटनाग्रस्त बाइक। संवाद
सोलन/परवाणू। अंबाला-शिमला एनएच पर सड़क हादसे में जिला चंबा के एक युवक की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल हो गया है। जिसमें टिपरा के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर डंगे से गिर गई। जिसमें चालक समेत सवार युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार अंकित ठाकुर, पुत्र कमलजीत चंद, निवासी गांव बाडी डाकघर करोट तहसील सुजानपुर टिहरा, जिला हमीरपुर ने पुलिस को बयान दिया कि हरीपुर तहसील की एक निजी कंपनी रायपुर रानी में काम करता है। इसके साथ इसी कंपनी में मन्नू और अंकित भी काम करते हैं। शनिवार को दोनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरीपुर से शिमला जा रहे थे। मन्नु अपनी बाइक पर अंकित के साथ जा रहा था। जब यह दोनों हिमाचल सीमा के टिपरा से गुजर रहे थे तो मन्नू अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और मोड़ न काटने की बजाए सीधा सड़क किनारे लगे डंगे से टकरा गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल में मन्नू, पुत्र काकू राम, गांव ग्राउडी, जिला चंबा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed