{"_id":"5d6c05078ebc3e93dc47dd9d","slug":"youth-found-dead-hanging-on-a-tree-solan-news-sml305924696","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल के प्रवासी का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 साल के प्रवासी का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के ढांग निचली के जंगल में पुलिस ने खैर के पेड़ से लटका शव बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि निचली ढांग के जंगल में एक युवक का शव लटका हुआ है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसका नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। युवक यहां बकरियां चराने का काम करता था।
पुलिस के अनुसार युवक के पेड़ पर लटके शव की सूचना मिलते ही दभोटा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पाया कि मोहम्मद फाजिल (19) पुत्र नत्थू निवासी गांव गुनाहटू डाकघर विवोरानियां तहसील बेहड़ी जिला बरेली यूपी का शव यहां लटका हुआ था। मृतक निचली ढांग में बकरियां चराने का काम करता थ। वह शनिवार को बकरियां चराने जंगल में गया था और वापिस घर नहीं पहुंचा।
इसकी तलाश की गई तो उसका शव निचली ढांग के जंगल में खैर के पेड़ से लटका हुआ मिला। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लगता है। फिर भी मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए उसका नालागढ़ अस्पताल में सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।