फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   young man hung from a moving CTU bus, fell some distance away, the incident was recorded on a car's dashcam

Video: सोलन बाईपास पर सीटीयू की चलती बस से गिरा युवक, कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुई घटना

Sat, 21 Feb 2026 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Feb 2026 06:44 PM IST
सार

एक युवक चंडीगढ़ जा रही सीटीयू की बस में चढ़ ही रहा था कि अचानक चालक ने बस चला दी।

विज्ञापन
young man hung from a moving CTU bus, fell some distance away, the incident was recorded on a car's dashcam
चलती बस से गिरा युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोलन बाईपास पर सोमवार रात को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट की एक बस में लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक चंडीगढ़ जा रही सीटीयू की बस में चढ़ ही रहा था कि अचानक चालक ने बस चला दी। बस के अचानक चलने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह दरवाजे से लटक गया। युवक कई मीटर तक बस के दरवाजे पर जान जोखिम में डालकर लटका रहा। अचानक कुछ दूर जाकर मोड़ पर युवक सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि पीछे आ रही एक पिकअप चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवारों ने बस को रुकवाने की भरसक कोशिश की, लेकिन चालक ने न तो रफ्तार कम की और न ही बस रोकी। बताया जा रहा है कि पीछे से जा रही कार में लोगों ने बस का नंबर नोट कर लिया गया और संबंधित प्राधिकरण को इसकी शिकायत भेजकर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed