{"_id":"66eaceff2505c68d3b08bd68","slug":"young-man-cheated-of-rs-150-lakh-in-the-name-of-admission-in-bca-solan-news-c-176-1-ssml1040-128812-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीसीए में प्रवेश के नाम पर युवक से ठगे 1.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीसीए में प्रवेश के नाम पर युवक से ठगे 1.50 लाख रुपये
Wed, 18 Sep 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा के व्यक्ति पर लगे आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के एक युवक से बीसीए में प्रवेश के नाम पर झूठी स्लिप देकर एक व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस में दी शिकायत में नालागढ़ के घनसोत निवासी प्रिंस शर्मा ने बताया कि चंबा जिले के चुराह के एक व्यक्ति ने स्वयं को बीसीए एडमिशन एजेंट बताया और उससे एडमिशन कराने की बात कही। एजेंट ने उससे एक निजी संस्थान में प्रवेश दिलाने की बात कही और उससे 1.50 लाख रुपये ले लिए और उसे झूठी रसीद भी दी। जब उसे प्रवेश नहीं मिला तो उन्होंने उस पर दबाव डाल कर पूछा जिस पर एजेंट ने प्रवेश स्लिप जाली होने की बात स्वीकारी। साथ ही पैसा लौटाने की बात भी बोली। लेकिन अब वह पैसा नहीं दे रहा। जिस पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आगे जांच जारी है।