{"_id":"641ed535429cb1b2490d2e34","slug":"yoga-center-to-be-built-in-nalagarh-biodiversity-forest-solan-news-c-19-1-99980-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ जैव विविध वन में बनेगा योग केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ जैव विविध वन में बनेगा योग केंद्र
विज्ञापन
क्षेत्र में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
नालागढ़ वन संरक्षण एवं वनकर्मी कल्याण समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। देश के पहले डिजिटल जैव विविध वन में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए जल्द ही एक योग केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह निर्णय नालागढ़ वन संरक्षण एवं वनकर्मी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। समिति की बैठक समिति के पदेन अध्यक्ष यशुदीप सिंह की अध्यक्षता में वन मंडल कार्यालय नालागढ़ में हुई। इसमें जैव विविध वन के विकास एवं रखरखाव के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सक्रिय सदस्य एवं खंड वन अधिकारी प्रेम सिंह ने जैव विविध वन और यहां उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। उसके बाद यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई सुझाव आए। इनमें एक सुझाव था कि यहां के शुद्ध वातावरण में योग केंद्र स्थापित किया जाए, ताकि लोग उसका लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त छोटे बच्चों के लिए झूले लगाने का भी सुझाव था। इससे पर्यटकों के साथ आने वाले बच्चे झूलों का आनंद ले सकें। आरुणी पाठक का सुझाव था कि दिन में स्कूली बच्चों को यहां प्रवेश न दिया जाए अन्यथा साथ लगते स्कूलों के बच्चे के बंक मारने का खतरा है। साथ ही शाम को प्रवेश का समय सीमित करने का भी निर्णय लिया गया। जसविंद्र सिंह का सुझाव था कि इस वन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। समिति के अध्यक्ष यशुदीप सिंह ने बताया कि यहां पर अनेक स्कूली बच्चों के दल शैक्षिक भ्रमण के लिए आते हैं, लेकिन उनके बैठने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। सभी सदस्यों ने परिसर में एक शेड बनाए जाने का सुझाव दिया ताकि यहां पर स्कूली बच्चे या अन्य पर्यटक दल बैठ सकें।
इसके अलावा अन्य सदस्यों ने भी कई तरह के सुझाव दिए। बैठक यशुदीप सिंह के अतिरिक्त डिप्टी रेंजर प्रेम सिंह, शिव कपूर, जसविंद्र सिंह, सलीम कुरैशी, सतविंदर सिंह, आरुणी पाठक, हरिराम धीमान, नवदीप राणा, दीपक कुमार उपस्थित रहे।