फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Worship of Maa Katyayani in temples in the district

Solan News: जिले में मंदिरों में मां कात्यायनी की पूजा

Thu, 03 Apr 2025 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
छठे नवरात्र पर मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं कतारें, दिनभर गूंजते रहे जयकारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के मंदिरों में चैत्र नवरात्र में वीरवार को छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से जिले भर के देवी मां के मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए सुबह पांच बजे से ही कतारें लग गईं। दिन भर कतारें लगी रहीं। इस अवसर पर लोगों ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। जिला मुख्यालय के मां शूलिनी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गईं। इसके अलावा मां दुर्गा मंदिर माल रोड, मां काली मंदिर शामती, दुर्गा मंदिर चंबाघाट, शीतला माता मंदिर, सिद्धेश्वरी मंदिर पुलिस लाइन समेत अन्य मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। देवी मां के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए है। पंडित रमेश शर्मा ने बताया कि मां कात्यायनी की विधि विधान से पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। शास्त्रों के अनुसार, माता कात्यायनी को ब्रह्मा की मानस पुत्री माना जाता है। मां कात्यायनी की पूजा विधि-विधान से करने से हर काम में सफलता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed