फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   World Homeopathic Day celebrated in Ayurvedic Hospital

Solan News: आयुर्वेदिक अस्पताल में मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस

Thu, 10 Apr 2025 04:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में वीरवार को विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने की। उन्होंने ने इस अवसर पर सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष विश्व होम्योपैथिक दिवस आयोजित किया जाता है। उन्होंने सभी होम्योपैथिक चिकित्सक से आग्रह किया कि होम्योपैथी के आधारभूत सिद्धांतों को समझकर उपचार में उनका पालन सुनिश्चित बनाएं। डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि होम्योपैथी उपचार पद्धति में उपयोग में लाई जाने वाली दवाएं प्राकृतिक स्रोतों से तैयार की जाती हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीपा शर्मा, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवानी नेगी एवं डॉ. सुनिधि सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed