फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workshop in Solan to boost confidence and empathy among students

Solan News: छात्रों में आत्मविश्वास और सहानुभूति बढ़ाने लिए सोलन में कार्यशाला

Fri, 17 Apr 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश भर से खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विशेषज्ञ समेत शिक्षक ले रहे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश और भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोलन में माइंडफुलनेस आधारित जीवन कौशल पर दो दिवसीय प्रदेशस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने किया। इस कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य कक्षा छठी से जमा दो तक के विद्यार्थियों में भावनात्मक जागरूकता, आलोचनात्मक चिंतन , सहानुभूति और लचीलापन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करना है। यह पहल विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षा अधिकारी और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इसमें 10 खंडों के खंड परियोजना अधिकारी, 26 विद्यालयों के प्रधानाचार्य, 20 संसाधन व्यक्ति शामिल हैं। कार्यक्रम नोडल अधिकारी डाइट सोलन बबीता ठाकुर ने बताया कि कार्यशाला के शुरू होने से पहले मौजूद सभी शिक्षकों का प्री टेस्ट लिया गया। इसमें कार्यशाला के विषय में शिक्षकों को कितना पता है इसके बारे में जाना गया। वहीं कार्यशाला के अंतिम दिन भी एक टेस्ट लिया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि शिक्षकों ने कार्यशाला से कितना सीखा। कार्यशाला के दौरन डाइट के हरि सिंह, भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख परवीन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed