फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Workers of a pharma company in Saini Majra stages Dharna in favour of terminated HR manager

सैनी माजरा में कंपनी से निलंबित कामगारों ने की हड़ताल

Wed, 21 Apr 2021 05:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र सैणी माजरा की एक फार्मा कंपनी में एचआर मैनेजर को हटाने के बाद कामगारों ने हड़ताल कर दी है। कामगार कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। श्रम निरीक्षक ने कामगार और कंपनी प्रबंधकों के बीच समझौता करने का प्रयास किया लेकिन वार्ता सफल नहीं हुई।
विज्ञापन

सैणी माजरा स्थित कोनेक्स बायोटेक कंपनी के एचआर मैनेजर को कंपनी संचालकों ने काम से हटा दिया। मैनेजर के हटाने के बाद कंपनी के कामगार सोहन सिंह, कालीदास, संजय, यशपाल, रामकरण, जितेंद्र, शशिपाल और हरीश के नेतृत्व में कामगार कंपनी गेट पर निकाले गए मैनेजर को वापस रखने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इन कामगारों का आरोप है कि कंपनी संचालकों ने मैनेजर को हटाने के लिए गलत हथकंडे अपनाए। पिछले दस साल से अपनी सेवाएं दे रहा था। कंपनी संचालक संजय जैन ने कहा कि कोरोना के चलते कंपनी पहले ही घाटे में चल रही है। कामगारों को जो काम दिया जाता है, वह सही से नहीं कर रहे हैं। एचआर मैनेजर पिछले दस सालों से काम कर रहा है लेकिन अब उसे उनकी कंपनी में बुराई नजर आने लगी है। वह इसके विरुद्ध अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का प्रयास
श्रम निरीक्षक राकेश खट्टा ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने कंपनी का दौरा किया था। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया वे अपनी-अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। इसके चलते दोबारा बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed