{"_id":"6a9d6c422562b53be60b00e4","slug":"work-to-fill-potholes-on-the-baddi-sai-road-has-begun-solan-news-c-176-1-ssml1044-178332-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी साई मार्ग पर गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी साई मार्ग पर गड्ढे भरने का कार्य हुआ शुरू
Mon, 07 Sep 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
बद्दी साई मार्ग पर गड्ढों को भरने के लिए लगाए गए पेवर ब्लाक- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंपेक्ट-
निगम की ओर से पेवर ब्लाॅक लगा कर किया जा रहा समतल
अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हुआ असर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम ने बद्दी-साई मार्ग पर पड़े गड्ढों को अब पेवर ब्लॉक से भरना शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने साई रोड पर गड्ढों से हो रहे नुकसान को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया। पहले सीमेंट से गड्ढे भरने का प्रयास किया गया, लेकिन यह कामयाब नहीं हुआ। अब इन गड्ढों को पेवर ब्लॉक से भरा जा रहा है।
बद्दी-साई मार्ग पर रिपेयर का कार्य बरसात के चलते रुका हुआ है। इस मार्ग को चौड़ा कर री-कारपेटिंग का कार्य शुरू होने वाला है। इस बीच मार्ग की हालत ज्यादा खराब हो गई है और वाहन चालकों के लिए इस पर चलना खतरे से खाली नहीं रहा है। इसके चलते नगर निगम ने बरसात समाप्त होने का इंतजार किए बगैर ही पेवर ब्लॉक से सड़क को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है।
कुछ दिन पहले गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक गाड़ी खंभे से टकरा गई थी, जिसके बाद इस क्षेत्र में 24 घंटे तक बिजली गुल रही। करीब 30 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे। इस दौरान एक दर्जन से अधिक उद्योग, इतने ही व्यापारी और कडूवाना गांव के लोग बिजली गुल होने से प्रभावित हुए थे। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम हरकत में आया और गड्ढों को पेवर ब्लॉक से भरने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस मार्ग पर नगरखेड़ा, दावर चौक, लेबर चौक, सत्संग भवन और कडूवाना के समीप पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने कहा कि बद्दी-साई मार्ग की हालत ज्यादा खराब होने के कारण गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मार्ग की री-कारपेटिंग और पक्का करने का ठेका आठ करोड़ रुपये में दिया गया है। हालांकि, अभी पहले नाली का निर्माण होना है। वाहन चालकों की समस्याओं को देखते हुए खराब सड़क को पेवर ब्लॉक से ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि उन्हें परेशानी न हो।