फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work on making four lanes at Chakkimod started after ten months

Solan News: चक्कीमोड़ में फोरलेन बनाने का दस माह बाद काम शुरू

Tue, 27 May 2025 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Work on making four lanes at Chakkimod started after ten months
चक्कीमोड़ में आरएस वॉल लगाने के लिए की गई तैयारी। संवाद
कालका-शिमला एनएच पर अगस्त 2023 के आई प्राकृतिक आपदा के चलते धंस गई थी सड़क
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए सड़क के नीचे 250 मीटर लंबा लगेगा डंगा
अगले साल मार्च माह में डबल लाइन बहाल करने का रखा लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ में आखिरकार दो वर्ष बाद फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अगस्त 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान सड़क धंस गई थी। इसके बाद से यहां पर एक लेन से ही दो तरफा वाहन चले हैं। लेकिन अब दूसरी लेन बनाने का कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माता एसआरएम कंपनी चक्कीमोड़ में सड़क से निचली ओर सुरक्षा के लिए 250 मीटर लंबा डंगा लगाएगी। जबकि इस डंगे की ऊंचाई करीब 60 मीटर होगी। कंपनी ने दोनों लेन बहाल करने का मार्च-2026 का लक्ष्य रखा है। कंपनी बरसात से पहले डंगा लगाने का कार्य पूरा करने में जुट गई है। गौरतलब है कि परवाणू-सोलन फोरलेन के बीच चक्कीमोड़ में बरसात में आई आपदा के कारण पहाड़ी दरक गई थी। इससे सड़क का नामोनिशान मिट गया था। इससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मिट्टी को हटाकर अस्थायी सड़क तैयार की। इस कार्य में करीब 20 दिन से अधिक का समय लग गया। हालांकि छोटी गाड़ियों की आवाजाही दस दिन में शुरू कर दी थी। इसके बाद यहां पर पुन: सड़क बनाने के प्रयास शुरू किए गए। एनएचएआई ने सड़क बनाने के लिए ड्राइंग तैयार की, लेकिन मिट्टी के सैंपल फेल होने से ड्राइंग में कई बार बदलाव करने पड़े। अब काफी नीचे जाकर पक्की मिट्टी मिली है, इसके बाद काम शुरू हुआ है।

एसआरएम कंपनी का दावा है कि आरएस वॉल (रेनफोसर्ड सॉयल वॉल) पहाड़ को मजबूती देता है। पोकलेन की सहायता से आरएस वॉल का निर्माण करने के लिए नींव खोदी जा रही है। उधर, एसआरएम कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजित कुमार ने बताया कि चक्कीमोड़ व अन्य जगहों पर आरएस वाल को लगाने का काम शुरू कर दिया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि बरसात से पहले काम पूरा किया जाए।
विज्ञापन


चक्कीमोड़ में सड़क के निचले भाग में आरएस वॉल लगाई जा रही है। ये कार्य मार्च माह में पूरा किया जाएगा।
आंनद दहिया,प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed