{"_id":"58a6f9384f1c1b931ad8487f","slug":"work-finish-sonn-otherwise-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":" विकास कार्य जल्द निपटाओ नहीं लैप्स हो जाएगा बजट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य जल्द निपटाओ नहीं लैप्स हो जाएगा बजट
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
काम जल्द नहीं करवाए तो बजट होगा लैप्स।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड नालागढ़ में जन प्रतिनिधियों की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने पहले की तरह इंतकाल नालागढ़ तहसील कार्यालय में करवाने की मांग की। वर्तमान में पटवार वृत्त में इंतकाल हो रहे हैं। इस मांग पर उपमंडल प्रशासन ने जरूरी इंतकाल को एसडीएम कार्यालय में ही निपटाने के निर्देश दिए। लंबित पड़े सभी विकास कार्यों को 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश जारी किए। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम आशुतोष गर्ग ने की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तय अवधि में अगर पंचायत के कार्य पूरे नहीं हुए तो पैसा लैप्स हो जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द सरकारी योजनाओं का कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने जन्म और मृत्यु दर, परिवार रजिस्टर में नाम दुरुस्ती और विभाग द्वारा संशोधन की गई अधिसूचना के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
बीडीओ नालागढ़ हेमचंद शर्मा ने कहा कि बैठक में मनरेगा, वाटर शेड, विधायक निधि, सांसद निधि, 14वें वित्त आयोग, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इन्हें 31 मार्च से पहले निपटाने के निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा उन्होंने नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर उड़ रही धूल से लोगों को पेश आ रही परेशानी से एसडीएम नालागढ़ को अवगत करवाया। सड़क पर निरंतर पानी के छिड़काव की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष गुरबख्श चौधरी, संजीव पुरी, सचिव योगराज, किशोर, गुरपाल सुनील कुमार, पलासी के प्रधान अवतार सिंह, राजपुरा से हरविंद्र सिंह, वैरछा के प्रधान जोगिंद्र पाल जिंदू, बरुणा की प्रधान सीमा जड़े, मंझौली के प्रधान सुच्चा सिंह, किरपालपुर से गुरप्रताप सिंह बबू, राजपूरा से हरविंद्र सिंह, अंकुश राय, अनिल कुमार, गुरपाल सिंह, किरण भल्ला, प्रेम सिंह, संतोष कुमारी, सुरिंद्र सिंह और मान कौर सहित 31 पंचायतों के प्रधानों, बीडीसी और सचिव मौजूद रहे।