फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   With reducing corona fear OPD in Solan hospital coming to normal

कोरोना का खौफ घटने से सोलन अस्पताल की ओपीडी होने लगी सामान्य

Sun, 17 Jan 2021 05:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद अब क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी सामान्य होने लगी है। ओपीडी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। मरीजों की आवाजाही बढ़ने लगी है। मरीज बिना खौफ के अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पहले कोरोना के कारण अस्पताल की ओपीडी 1200 से घटकर आधी रह चुकी थी जिससे छोटी बीमारियों को लेकर भी मरीज अस्पताल आने से डरने लगे थे।
विज्ञापन

अब रोजाना मामलों में कमी आने से मरीज अस्पताल का रुख करने लगे हैं। ओपीडी में गिरावट आने से कहीं न कहीं आरकेएस की आय पर भी असर पड़ रहा था। ओपीडी के बाहर अब भीड़ जमा होने लगी है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को कोरोना को लेकर सावधानियां बरतने की अपील लगातार कर रहा है।
विज्ञापन

उधर, एमएस डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि कोरोना के मामलों में कमी आने से अस्पताल में ओपीडी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। जो ओपीडी पहले 50 प्रतिशत रह गई थी, वह बढ़कर 70 तक पहुंच चुकी है। उन्होंने मामले कम होने के बाद भी कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed