फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   will be kept in additional numbers VVPAT and EVM machine

Solan News: अतिरिक्त संख्या में रखी जाएंगी वीवीपैट और ईवीएम मशीन

Thu, 02 May 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 02 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
will be kept in additional numbers

VVPAT and EVM machine
सोलन में ईवीएम और वीवी पैट मशीनों की रैंडमाइजेशन के दौरान मौजूद अ​धिकारी व अन्य। संवाद
खराब होने की स्थिति में तुरंत बदलेंगे मशीन
विज्ञापन

सोलन में मशीनों की प्रथम स्तरीय रेंडमाइजेशन संपन्न
बैठक के बाद पांचों विधानसभा क्षेत्रों में किया आबंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोकसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में इस बार अतिरिक्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रखी जाएंगी। इसका फायदा यह होगा कि यदि किसी मतदान केंद्र में मशीन खराब हो जाने पर उसे समय रहते बदला जाए और मतदान सुचारु और समय पर शुरू हो सके।
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रथम स्तरीय रेंडमाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में उपलब्ध बैलेट यूनिट (बीयू)-941, कंट्रोल यूनिट (सीयू)-812 और वीवी पैट-956 मशीनों की प्रथम स्तरीय छंटनी प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई। इस दौरान पूरी पारदर्शिता बरती गई। इसके उपरांत जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए इनका आबंटन किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम और वीवी पैट अतिरिक्त संख्या में रखी जानी अनिवार्य हैं ताकि मतदान के दौरान इनमें कोई खराबी आने पर तुरंत दूसरी ईवीएम से बदला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अर्की के 134 मतदान केंद्रों के लिए 184 बीयू, 184 सीयू और 217 वीवी पैट, नालागढ़ के 121 मतदान केंद्रों के लिए 166 बीयू, 166 सीयू व 196 वीवी पैट, दून के 100 मतदान केंद्रों पर 137 बीयू, 137 सीयू तथा 161 वीवी पैट, सोलन विधानसभा क्षेत्र के 130 मतदान केंद्रों के लिए 179 बीयू, 179 सीयू तथा 210 वीवी पैट और कसौली विधानसभा क्षेत्र के 107 मतदान केंद्रों के लिए 146 बीयू, 146 सीयू और 172 वीवी पैट आबंटित किए गए। इसके अतिरिक्त 129 बीयू जिला में उपलब्ध रहे। जिला के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को ईवीएम और वीवी पैट के रेंडमाइजेशन की एक-एक सत्यापित प्रति भी उपलब्ध करवाई गई। प्रथम स्तरीय रेंडमाइजेशन में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नोडल अधिकारी (ईवीएम) अजय कुमार यादव, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed