फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Wheat production dip by 20 MT un Nalagarh area this year

नालागढ़ में गेहूं का उत्पादन आठ हजार मिट्रिक टन कम

Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। प्रदेश का सबसे बड़े गेहूं उत्पादक नालागढ़ क्षेत्र में इस साल मार्च में अचानक तापमान बढ़ने से उत्पादन कम रहा। पिछले वर्ष से 20 से 30 फीसदी तक गेहूं का कम उत्पादन हुआ जबकि किसानों ने बीज, खाद और अन्य दवाइयों के दाम पर पिछले वर्ष की तुलना में दो गुणा पैसा खर्च किया।
नालागढ़ में 11 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल उगती है। इस पर करीब 30 हजार मिट्रिक टन उत्पादन होता है। सिंचाई वाले क्षेत्र में 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है जबकि असिंचित क्षेत्र में 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं उगती है। इस साल जनवरी-फरवरी में अधिक बारिश रही और मार्च महीना सूखा निकलने से अचानक तापमान बढ़ गया जिससे गेहूं समय से पहले पक गई।
विज्ञापन

किसानों को इस वर्ष अच्छी फसल मिलने की उम्मीद थी लेकिन उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। पिछले वर्ष यहां 30 हजार मिट्रिक टन का उत्पादन हुआ था जबकि इस वर्ष 22 हजार ही रह गया। किसानों ने 32 रुपये प्रति किलो गेहूं का बीज लगाया था। खाद के दाम प्रति बैग डबल हो गया। किसानों को पहले खाद समय पर नहीं मिली, जब मिली तो उसके रेट दोगुना हो गए। दवाइयों के दाम भी दोगुना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी के किसान कृष्ण ने बताया कि जिन खेतों में उन्हें 50 क्विंटल गेहूं मिलती थी, वहां उन्हें 30 क्विंटल ही मिल पाई। गेहूं के दाने का आकार भी काफी छोटा रह गया। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने बताया कि इस वर्ष गेहूं के दाम में 55 रुपये की बढ़ोतरी की जबकि बीज, खाद, कीटनाशक दवाओं के दाम दोगुना हो गए।

इस वर्ष गेहूं का उत्पादन 25 से तीस फीसदी कम हुआ है। इस वर्ष गेहूं का फसल किसानों के लिए घाटे का सौदा रहा। किसानों के बीज, खाद व दवाई का पैसा भी वसूल नहीं हुआ है जबकि कटाई, बुआई और सिंचाई पर होने वाले खर्च को किसानों ने अपनी जेब से ही दिया। उन्होंने किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed