फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Welder and Electrician trades won in Kabaddi.

Solan News: कबड्डी में वेल्डर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड ने हासिल की जीत

Thu, 05 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Welder and Electrician trades won in Kabaddi.
आईटीआई सोलन में इंटर ट्रेड कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद
आईटीआई सोलन में इंटर ट्रेड प्रतियोगिता का आयोजन,आज भी होंगे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आईटीआई सोलन में वीरवार को इंटर ट्रेड छात्रों की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने जोश और उत्साह के साथ खेल दिखाया।प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मशीनिस्ट और वेल्डर ट्रेड के बीच हुआ। इसमें वेल्डर ट्रेड ने 21 अंकों की शानदार बढ़त के साथ जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएमवी ट्रेड आमने-सामने आए। यह मुकाबला काफी करीबी रहा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड ने मात्र दो अंकों की अंतर से जीत हासिल की। वीरवार को प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड और आईटी कोपा ट्रेड आमने-सामने आए। इसमें इलेक्ट्रीशियन ट्रेड ने पांच अंकों से जीत दर्ज कर शुक्रवार को होने वाले अगले मुकाबले में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के अगले मुकाबले शुक्रवार और शनिवार को आईटीआई के खेल मैदान में आयोजित किए जाएंगे। यह मुकाबले जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। कबड्डी के अलावा अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं भी यहीं पर आयोजित होंगी। इसके पहले वॉलीबाल के मुकाबले पूरे किए जा चुके हैं। इन सभी प्रतियोगिताओं में फाइनल में पहुंचने वाली टीमों के खिलाड़ियों के लिए जल्द ही कैंपस लगाए जाएंगे। कैंपस समाप्त होने के बाद कुछ खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं के समाप्त होने के बाद विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed