{"_id":"68067e5e5e6db2d44a0b0e44","slug":"water-shortage-in-agricultural-farm-majhauli-solan-news-c-176-1-ssml1041-142085-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कृषि फार्म मझौली में पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कृषि फार्म मझौली में पानी की किल्लत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। कृषि फार्म मझौली में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। यहां पर पिछले साल स्थानीय विधायक के निर्देश पर पानी का नल लगाया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यहां पर नलके में पानी नहीं आया है। फार्म पर किसानों का आना लगा रहता है लेकिन विभाग को अवगत कराने के बाद भी पीने की पानी की समस्या बनी हुई। यहां पर अब ग्रेडिंग के लिए किसान आ रहे है लेकिन इन किसानों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। एक साल पहले विधायक हरदीप बावा ने जल शक्ति विभाग को आदेश करके मझौली कृषि फार्म में एक पानी का नलका लगाने के आदेश दिए थे। विभाग ने आदेश मिलते ही वहां पर नलका तो लगा दिया लेकिन वहां पर आज तक पानी नहीं पहुंचा है। कृषि विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि 25 अप्रैल के गेहूं के बीज की ग्रेडिंग का कार्य शुरू हो रहा है। यहां पर हर रोज दर्जनों किसान आते है लेकिन उन्हें पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। विधायक ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए यहां पर नल लगाया था। उसमें पानी नहीं आ रहा है। यहां पर आने वाले किसान पानी को लेकर भटक रहे है। विभाग का जो भी यहां पर बोरवेल है उसमें पानी न होने से इस बार विभाग ने साथ लगते ट्यूबवेल से पानी खरीद कर गेहूं तैयार की। उधर, जल शक्ति विभाग के जेई मेवा सिंह ने बताया कि फार्म सड़क के दूसरी ओर है। फार्म को जाने वाली पाइप लाइन सड़क के नीचे है। रविवार सुबह भी इस पाइप लाइन का ऑपरेटर ने चेक किया। लेकिन पाइप लाइन सड़क पर भारी वाहनों के जाने से दब गई है जिससे कृषि फार्म पर पानी नहीं पहुंच रहा है। सोमवार को इस लाइन को चेक किया जाएगा और कृषि फार्म पर पानी पहुंचाने का पूरा प्रयास होगा।