फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water pipeline to be established

Solan News: सोलन में 8 करोड़ से बिछेगी पेयजल पाइपलाइन, तीन ठेकेदारों को मिला काम

Sun, 04 Oct 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
जर्जर व जंग लगी पाइपलाइन बदली जाएंगी, पानी की बर्बादी रुकेगी
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग की निगरानी में जल्द शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में लंबे समय से गहराते पेयजल संकट और जलापूर्ति की समस्याओं से अब जल्द निजात मिलने वाली है। शहर की पुरानी व जर्जर पेयजल पाइपलाइनों को बदलकर नई लाइनें बिछाने के लिए 8 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जलशक्ति विभाग ने प्रक्रिया तेज करते हुए टेंडर जारी कर दिए हैं और काम को जल्द पूरा करने के लिए तीन ठेकेदारों में बांटा है।
नई पाइपलाइनों को शहर के मुख्य पेयजल ओवरहैड टैंकों से सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे सभी वार्डों में समान प्रेशर के साथ पानी पहुंचाना आसान होगा। शहर में दशकों पहले बिछाई गई पाइपलाइनें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। कई स्थानों पर जंग लगने और टूटने के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, लीकेज के कारण शहर में लगभग 15 फीसदी पानी की बर्बादी हो रही है। बार-बार वेल्डिंग कराकर काम चलाया जा रहा था, जो महज अस्थायी समाधान साबित हो रहा था। अब पूरी तरह नई पाइपलाइन बिछने से लीकेज बंद होगी और जलसंकट से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट
कोट
शहर में नई पेयजल पाइपलाइनें बिछाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। काम को तेजी से निपटाने के लिए तीन ठेकेदारों को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें से एक ठेकेदार मंडी और दो सोलन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ई. एन सिंह, एसडीओ, जलशक्ति विभाग सोलन
इनसेट
शहर में नई पेयजल पाइपलाइनें बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। इन्हें मुख्य टैंक से जोड़ा जाएगा। 8 करोड़ रुपये के इस बजट से परियोजना पूरी होते ही शहरवासियों को पानी की किल्लत से स्थायी राहत मिलेगी। -ई. अल्पना ठाकुर, एसडीओ, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed