फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water facilities in slogra

सलोगड़ा के गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Sat, 26 Mar 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 26 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
water facilities in slogra
सलोगड़ा में स‌िंचाई योजना का शुभारंभ करते सामा‌ज‌िक न्याय मंत्री धनीराम। - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शंाडिल ने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सलोगड़ा के गांव गण की सेर के तीन गांवों की 17.12 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। वह लगभग 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना के लोकार्पण पर शनिवार को बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन और प्रत्येक गांव में बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर बल दे रही है। ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन को अपनाएं ताकि उनकी आर्थिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने किसानों सेे जैविक खेती अपनाने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन


जल का सदुपयोग सुनिश्चित बनाएं। कहा कि जल ही जीवन है और पानी की एक-एक बूंद का उपयोग कर न केवल भविष्य की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा किया जा सकता है। अपितु आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि विकास कार्यों के लिए स्वेच्छा से भूमि उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, खंड कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव हेमेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा, पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, खंड कांग्रेस कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य पलकराम कश्यप, सलोगड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान लक्ष्मी दत्त शर्मा, प्रदेश कोली कल्याण बोर्ड के सदस्य आनंद चौहान, पंचायत दंघील के पूर्व प्रधान दुर्गाराम, पंचायत सलोगड़ा की प्रधान कर्मा शर्मा, उपमंडल अधिकारी सोलन एकता कापटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन नेगी, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियन्ता हेमंत तनवर अन्य मौजूद रहे।


देहूंघाट में खुला पीएनबी बैंक
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने बैंकों से आग्रह किया है कि वे जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में और बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य करें। वह शनिवार को देहूंघाट में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा के शुभारंभ अवसर पर जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय महा प्रबंधक जीएस गंडोक ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। पंजाब नेशनल बैंक के शिमला मंडल प्रमुख विशेष श्रीवास्तव ने मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस शाखा के खुलने ने प्रदेश में बैंक की 314 शाखाएं हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed