फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water problem in solan nager

भारी बारिश से सोलन शहर में पेयजल संकट गहराया

Mon, 12 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 12 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
water problem in solan nager
ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश से सोलन में जलसंकट पैदा हो गया है। - फोटो : Demo pic

ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश से सोलन में जलसंकट पैदा हो गया है। वर्षा के कारण अश्वनी और गिरि पेयजल योजनाओं में गाद जमा हो गई। इस कारण आईपीएच विभाग सोमवार को सोलन शहर को महज 9 लाख गैलन पानी की सप्लाई ही कर पाया। इससे अधिकांश वार्डों में सप्लाई ठप रही।

विज्ञापन


शहरवासी पानी से महरूम रहे। रविवार को भी आईपीएच विभाग द्वारा 12 लाख गैलन पानी ही नगर परिषद को दिया गया। नप ने इतने पानी में शहर के हर वार्ड को पानी की सप्लाई दे पाने में असमर्थता जताई है। आइपीएच विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अश्वनी और गिरि में आई गाद को साफ करने का कार्य किया जा रहा है। इससे पानी की सप्लाई पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


पानी की जरूरत नहीं हो रही पूरी : पवन
नगर परिषद के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि आईपीएच द्वारा पानी की सप्लाई बहुत कम की जा रही है। इस कारण शहर की पानी की जरूरत को पूरा कर पाना नप के लिए भारी पड़ रहा है। कहा कि नप ने आईपीएच विभाग से शहर को रोजाना कम से कम 18 से 20 लाख गैलन पानी दिए जाने की मांग की है। हालांकि 30-35 लाख गैलन पानी की जरूरत रहती है। लेकिन आईपीएच इतना पानी भी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाद की हो रही है सफाई : एसडीओ
आईपीएच के एसडीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि शिमला में हुई भारी बारिश के कारण अश्वनी और गिरि में सिल्ट जमा हो गई थी। इसे विभाग द्वारा साफ करने का कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा सफाई का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इससे शहर को पानी की सप्लाई सुचारु रूप से की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed